{"_id":"66bfa470614706f2d6072606","slug":"jharkhand-deoghar-and-garhwa-districts-six-children-died-due-to-drowning-in-water-bodies-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: झारखंड में डूबे छह बच्चे, देवघर-गढ़वा पुलिस ने शव बरामद कर परिजनों को सौंपे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: झारखंड में डूबे छह बच्चे, देवघर-गढ़वा पुलिस ने शव बरामद कर परिजनों को सौंपे
Sat, 17 Aug 2024 12:42 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवघर/गढ़वा (झारखंड)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवघर/गढ़वा (झारखंड)
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Sat, 17 Aug 2024 12:42 AM IST
सार
पहला मामला देवघर जिले के सोनारायथारी थाना क्षेत्र के डोडिया गांव का है। यहां तालाब से आठ और नौ साल के बच्चों के शव बरामद किए गए हैं। दूसरा मामला, गढ़वा जिले के बंशीधर नगर उंटारी का है। जहां शुक्रवार सुबह तीन बच्चे बंशीधर नगर पंचायत क्षेत्र में बभनी खांड बांध में डूब गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के देवघर और गढ़वा जिलों में छह बच्चों की तालाब और बांध में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने सभी बच्चों के शव बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन
पहला मामला देवघर जिले के सोनारायथारी थाना क्षेत्र के डोडिया गांव का है। यहां तालाब से आठ और नौ साल के बच्चों के शव बरामद किए गए हैं। देवघर अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) ऋत्विक श्रीवास्तव के अनुसार, बच्चों के माता पिता ने पुलिस को बताया कि बच्चो बृहस्पतिवार से लापता हैं, सूचना के बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कर बच्चों की तलाश शुरू की। तलाशी अभियान के दौरान बच्चों के शव गांव के ही तालाब से बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
दूसरा मामला, गढ़वा जिले के बंशीधर नगर उंटारी का है। जहां शुक्रवार सुबह तीन बच्चे बंशीधर नगर पंचायत क्षेत्र में बभनी खांड बांध में डूब गए। अनुमंडल पुलिस अधिकारी सत्येंद्र नारायण सिंह के अनुसार, तीनों बच्चों के शव बांध से बरामद कर लिए गए हैं। तीनों की पहचान सूरज उरांव (11), मनीष मिंज (13) और चंद्रकांत कुमार (9) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
एसडीपीओ सिंह ने बताया कि परिजनों ने बच्चों के लापता होने की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। परिजनों के अनुसार, बच्चे आज सुबह 11 बजे घर से निकले थे। जब वे दोपहर दो बजे तक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस के साथ मिलकर बच्चों की तलाश शुरू की।
एसडीपीओ सिंह ने बताया कि पुलिस परिजनों के साथ बच्चों की तलाश करते हुए बभनी खांड बांध पर पहुंची, जहां पर तीन बच्चों के बेजान शव पानी पर तैरते दिखाई दिए। पुलिस ने तुरंत बच्चों के शव को बांध से बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए।