फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Dashrath Manjhi Islam miyan doman miyan cut mountain and made 4 kilometer road

झारखंड के 'दशरथ मांझी': पहाड़ी काट बनाया रास्ता, 115 की जगह 55 किमी रह गई दूरी

Thu, 17 Dec 2020 04:58 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: कुमार संभव Updated Thu, 17 Dec 2020 04:58 PM IST
विज्ञापन
Jharkhand Dashrath Manjhi Islam miyan doman miyan cut mountain and made 4 kilometer road
इस्लाम मियां और डोमन मियां - फोटो : सोशल मीडिया
अकेले दम पर पहाड़ काटकर रास्ता बनाने वाले बिहार के दशरथ मांझी अपने कारनामे के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते हैं। अब वैसा ही कारनामा झारखंड के दो लोगों ने कर दिखाया है। उन्होंने चकाई प्रखंड की दुर्गम मड़वा पहाड़ी को काटकर चार किलोमीटर का रास्ता बना दिया। इसके बाद मड़वा पहाड़ी से जमुई जिला मुख्यालय की दूरी महज 55 किलोमीटर रह गई, जो पहले 115 किमी थी। अब इन दोनों लोगों ने सरकार से पक्का रास्ता बनवाने की मांग की है। 
विज्ञापन

यह है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक,  झारखंड के भेलवाघाटी गांव में रहने वाले लोगों को जमुई जाने के लिए भेलवाघाटी से चकाई होते हुए जाना पड़ता था। इसके लिए उन्हें 115 किलोमीटर का सफर करना पड़ता था, जिसमें करीब 3-4 घंटे लग जाते थे। ऐसे में भेलवाघाटी में रहने वाले डोमन मियां और इस्लाम मियां ने अपने गांव समेत आसपास के 70 गांवों के लोगों के लिए पहाड़ काटने की तैयारी कर ली।
विज्ञापन

दशरथ मांझी से ली प्रेरणा

इस्लाम मियां और डोमन मियां बताते हैं कि उन्होंने गया के दशरथ मांझी का किस्सा सुना था। उन्हें पता चला था कि दशरथ मांझी ने किस तरह अकेले दम पर वर्षों की मेहनत से पहाड़ को काटकर रास्ता बना दिया था। इन दोनों ने दशरथ मांझी से प्रेरणा ली और स्थानीय लोगों की परेशानी दूर करने का फैसला ले लिया। उन्होंने जंगल में पशु चराने के दौरान मड़वा पहाड़ी को काटकर रास्ता बनाना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के लोगों ने भी की मदद

जानकारी के मुताबिक, इस्लाम और डोमन मियां ने साल 2017 में पहाड़ी को काटने की शुरुआत की। इसके बाद स्थानीय ग्रामीण भी उनकी मदद करने में जुट गए, जिसके चलते महज तीन साल में ही पहाड़ी को काटकर मड़वा पहाड़ी से सोनो के रजोन तक चार किलोमीटर का रास्ता बना लिया गया। 

सरकार से की पक्की सड़क बनवाने की मांग

अब डोमन और इस्लाम मियां ने सरकार से मांग की है कि इस सड़क को पक्का कर दिया जाए, जिससे इस रास्ते पर छोटे-बड़े वाहनों का आना-जाना शुरू हो सके और लोगों की दिक्कतें कम हो जाएं। उनका कहना है कि इस सड़क से जमुई, खैरा, सोनो के लोग भी आसानी से गिरिडीह और कोडरमा आदि शहर आ-जा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed