{"_id":"62b977430106c87ae9601e1f","slug":"jharkhand-crpf-jawan-injured-after-being-hit-by-train-airlifted-to-ranchi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: ट्रेन की चपेट में आने से सीआरपीएफ जवान घायल, एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: ट्रेन की चपेट में आने से सीआरपीएफ जवान घायल, एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया
Mon, 27 Jun 2022 02:54 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Mon, 27 Jun 2022 02:54 PM IST
सार
झारखंड के बोकारो में सोमवार को एक सीआरपीएफ जवान ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसे एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया।
विज्ञापन
सीआरपीएफ
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
झारखंड के बोकारो में सोमवार को एक सीआरपीएफ जवान ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसे एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया। अधिकारियों ने बताया बेहतर इजाल के लिए सीआरपीएफ जवान को रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जवान की पहचान राजेश कुमार सिंह (26) के रूप में हुई है। घटना गोमिया थाना क्षेत्र के दनिया रेलवे स्टेशन के पास हुई।
विज्ञापन
गोमिया थाना प्रभारी यमुना प्रसाद ने बताया, सीआरपीएफ जवान अपने अन्य साथियों के साथ रेलवे ट्रैक पर चल रहा था। इसी दौरान सामने से एक पैसेंजर ट्रेन आ रही थी। इसे देखते ही जवान दूसरे ट्रैक पर चला गया, जहां एक इंजन आ रहा था। वह इसकी चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए रांची लाया गया है।
विज्ञापन