फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Crime News Today: Wife was doing dance with someone else in marriage, angry husband beat him to death

Jharkhand Crime: शादी में पत्नी कर रही थी किसी और के साथ डांस, गुस्साए पति ने पीट-पीटकर कर दी हत्या

Mon, 30 May 2022 08:04 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चतरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चतरा Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 30 May 2022 08:04 AM IST
सार

Chatra News: समारोह में शांति देवी नाम की महिला भी अपने पति के डांस कर रही थीं। डांस के दौरान शांति का पति नशे में था। कुछ देर डांस करने के बाद जब शांति का पति थक गया तो वह उसे घर ले जाने की जिद करने लगा लेकिन शांति नहीं मानी और घर जाने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
Jharkhand Crime News Today: Wife was doing dance with someone else in marriage, angry husband beat him to death
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

झारखंड के चतरा से एक दर्दनाक घटना सामने आई है जहां एक शादी समारोह में दूसरे मर्द के साथ महिला को डांस करना महंगा पड़ गया। बताया जा रहा है कि सदर थाना क्षेत्र के लरकुआ गांव में शनिवार की रात एक शादी समारोह चल रहा था। गांव की महिलाएं और पुरुष डीजे की धुन पर नाच रहे थे। इसमें कुछ पुरुष अपनी पत्नी के साथ डांस कर रहे थे। इसी समारोह में शांति देवी नाम की महिला भी अपने पति के डांस कर रही थीं। डांस के दौरान शांति का पति नशे में था। कुछ देर डांस करने के बाद जब शांति का पति थक गया तो वह उसे घर ले जाने की जिद करने लगा लेकिन शांति नहीं मानी और घर जाने से इनकार कर दिया। फिर क्या था पति शीतल भारती क्रोधित होकर चला गया। 

विज्ञापन


डंडे से पीट-पीटकर कर दी हत्या
लगभग दो घंटे बाद महिला जब घर पहुंची तब पति दरवाजा खोलने आया और देरी से आने का कारण पूछा तो महिला ने बताया कि वह डांस कर रही थी। फिर क्या था पति का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया और वह घर से डंडे निकाल लाया और पत्नी की पिटाई करने लगा। लगभग 15 मिनट तक डंडे बरसाता रहा। फिर कुछ देर बाद पत्नी की मौत हो गई।
विज्ञापन


आत्महत्या दिखाने के लिए शव को फंदे से लटकाया
पत्नी की मौत के बाद पति और उसके परिवार वालों ने इस मामले को आत्महत्या बनाने के उद्देश्य से दूसरी चाल चली ताकि पता न चल सके। दरअसल, परिजनों ने महिला के शव को फंदे से लटका दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने किया गिरफ्तार
परिजनों ने खुद पुलिस को फोन किया जिसके बाद पुलिस पहुंची तो शव को फंदे से जांच के लिए उतारा लेकिन शरीर पर चोट के निशान देखकर समझ गई कि महिला की हत्या की गई है। इसके बाद पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया जबकि अन्य फरार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed