{"_id":"5f6290978ebc3e328e405a9d","slug":"jharkhand-congress-legislature-party-on-17-september","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज, इन मुद्दों पर होगी चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज, इन मुद्दों पर होगी चर्चा
Thu, 17 Sep 2020 04:15 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रांची
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 17 Sep 2020 04:15 AM IST
विज्ञापन
झारखंड विधानसभा सत्र
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस प्रकोप के बीच झारखंड सरकार विधानसभा सत्र को लेकर अपनी रणनीति तैयार कर रही है। वहीं, झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र को लेकर कांग्रेस विधायक दल की बैठक 17 सितंबर यानि आज निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 18 सितंबर को शुरू होने वाला है। इसे लेकर कांग्रेस विधायक दल के नेता और संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने विधायकों की बैठक बुलाई है। ये बैठक कांग्रेस भवन में होगी।
विज्ञापन
बैठक में भाग लेने के लिए सभी कांग्रेस के मंत्रियों और विधायकों को बता दिया गया है। बैठक में जन मुद्दों के साथ योजनाएं कैसे आम आदमी तक पहुंचाई जाएं, इस पर भी बैठक में चर्चा होगी। इसके अलावा उपचुनावों को लेकर भी बैठक में रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव और राजेश गुप्ता ने बताया कि विधानसभा का बजट सत्र कोरोना संक्रमण के कारण लागू देशव्यापी लॉकडाउन के बीच 23 मार्च को ही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया था।
पिछले महीने सरकार ने गरीब लोगों को अनाज और रोजगार उपलब्ध कराने का काम किया है। साथ ही कृषि के लिए भी बेहतर काम सरकार ने किए हैं। कृषि क्षेत्र में ज्यादातर लोगों को रोजगार मिले ,उसके लिए सरकार काम कर रही है।