{"_id":"60056d748ebc3e2e6e5ef95e","slug":"jharkhand-cm-hemant-soren-meets-sonia-and-rahul-discusses-new-ministers-and-farmer-movement","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंडः सीएम हेमंत सोरेन ने की सोनिया व राहुल से मुलाकात, नए मंत्री बनाने व किसान आंदोलन पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंडः सीएम हेमंत सोरेन ने की सोनिया व राहुल से मुलाकात, नए मंत्री बनाने व किसान आंदोलन पर चर्चा
Mon, 18 Jan 2021 04:43 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 18 Jan 2021 04:43 PM IST
विज्ञापन
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात कर किसान आंदोलन एवं राज्य मंत्रिमंडल में नए लोगों को शामिल करने समेत कई मुद्दों पर चर्चा की।
सूत्रों के मुताबिक, सोनिया गांधी के आवास पर हुई इस मुलाकात के दौरान कांग्रेस के झारखंड मामलों के प्रभारी आरपीएन सिंह भी मौजूद थे। सूत्रों ने बताया कि इस बैठक में झारखंड मंत्रिमंडल में खाली पड़े पदों को भरने, निगमों एवं बोर्डों में नियुक्तियां करने तथा इस सरकार के पिछले एक साल के कामकाज पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
मंत्रिमंडल में दो पद खाली
फिलहाल राज्य मंत्रिमंडल में दो पद खाली हैं। मंत्रिमंडल में एक स्थान शुरुआत से रिक्त है। पिछले साल मंत्री हाजी हुसैन अंसारी के निधन से एक स्थान और रिक्त हो गया था। सोरेन मंत्रिमंडल में फिलहाल कुल 10 सदस्य हैं। सूत्रों का कहना था कि कांग्रेस के दोनों शीर्ष नेताओं और सोरेन के बीच मुलाकात में केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसानों के आंदोलन को लेकर भी चर्चा हुई।