फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: Clashes in Hazaribagh stone pelting and vandalism reported, police took charge

झारखंड में फिर बवाल: हजारीबाग में मंगला जुलूस के दौरान झड़प; पथराव और तोड़फोड़ की खबर, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Wed, 26 Mar 2025 08:05 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 26 Mar 2025 08:05 AM IST
सार

झारखंड के हजारीबाग में एक महीने में दूसरी बार हिंसा भड़क गई है। पिछली बार महाशिवरात्रि के दौरान धार्मिक झंडे और लाउडस्पीकर लगाने को लेकर बवाल हुआ था। इस बार रामनवमी के लिए निकाले जा रहे जुलूस में दो समुदाय आपस में भिड़ गए। पुलिसबल मौके पर मौजूद है और हालात फिलहाल शांतिपूर्ण हैं।

विज्ञापन
Jharkhand: Clashes in Hazaribagh stone pelting and vandalism reported, police took charge
हजारीबाग में बवाल - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

झारखंड के हजारीबाग से फिर बवाल की खबरें आ रही हैं। यहां रामनवमी को लेकर निकाले गए मंगला जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच भिड़ंत हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बिगड़ गया कि जमकर पत्थरबाजी होने लगी। उपद्रवियों में इलाके में जमकर तोड़फोड़ भी की। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने हल्का बलप्रयोग भी किया।

विज्ञापन


इससे पहले 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर धार्मिक झंडे और लाउडस्पीकर लगाने को लेकर दो समुदाय के लोग आपस में भिड़ गए थे। इस दौरान दोनों तरफ से पत्थरबाजी हुई, जिसमें कुछ लोग घायल हो गए थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया था। एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।
विज्ञापन


पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी
हिंसा के बाद लोग नाराज हो गए। हालात इनते बिगड़ गए कि पुलिस के समझाने के बाद भी वे शांत होने को तैयार नहीं थे। तब हालात काबू में नहीं आते दिखे तो पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। मौके पर सिटी एसपी अरविंद कुमार सिंह, एसडीपीओ अमित आनंद, डीएसपी अमित कुमार सहित कई पुलिस अधिकारी पहुंचे। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा और ड्रोन के मदद से दोषियों को चिह्नित करने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- हजारीबाग में दो गुटों के बीच झड़प, आगजनी के बाद इलाके में तनाव; भारी संख्या में पुलिस बल तैनात


सुरक्षा बलों ने स्थिति को नियंत्रित किया
डिप्टी कमिश्नर, हजारीबाग नैंसी सहाय ने बताया कि हजारीबाग के झंडा चौक पर रामनवमी उत्सव के तहत मंगला जुलूस के दौरान दो गुटों के बीच हाथापाई और हल्का पथराव हुआ। जुलूस के दौरान एक समूह कुछ गाने बजा रहा था, जिस पर दूसरे समूह ने आपत्ति जताई, जिसके परिणामस्वरूप हाथापाई और पथराव हुआ। इलाके में तैनात सुरक्षा बलों ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया है। फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण और नियंत्रण में है। मौके पर पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।

हर मंगलवार को मंगला जुलूस का आयोजन
हर साल रामनवमी से पहले हर मंगलवार को मंगला जुलूस का आयोजन किया जाता है। आज होली के बाद दूसरे मंगलवार को भी दूसरा जुलूस निकाला गया। हजारीबाग के विभिन्न अखाड़ाधारी अपने-अपने जुलूस के साथ शहर के विभिन्न चौक-चौराहों से गुजर रहे थे, तभी कुछ असामाजिक तत्वों ने जामा मस्जिद चौक के निकट पथराव कर दिया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।


स्थिति पर नजर रखी जा रही
पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जरूरी कदम उठाए। पुलिस ने स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील भी की है। इलाके में सुरक्षा बल तैनात हैं और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

अब हालात सामान्य
हजारीबाग एसपी अरविंद कुमार ने कहा कि मंगला जुलूस के दौरान पथराव हुआ। अब हालात सामान्य हैं। लोगों से अपील है कि वो अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। आरोपियों को पहचान की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed