फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Chouparan Loknayak jayprakash eys hospital Doctors left eye cataract surgery in place of right eyes elderly women unable to see

झारखंड: दाईं की जगह डॉक्टरों ने किया बाईं आंख का ऑपरेशन, अब देख नहीं पा रहीं बुजुर्ग महिलाएं

Tue, 29 Dec 2020 01:58 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: कुमार संभव Updated Tue, 29 Dec 2020 01:58 PM IST
विज्ञापन
Jharkhand Chouparan Loknayak jayprakash eys hospital Doctors left eye cataract surgery in place of right eyes elderly women unable to see
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
झारखंड के चौपारण में चिकित्सकों की लापरवाही का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। दरअसल, चौपारण में एक निजी अस्पताल लोकनायक जयप्रकाश आई हॉस्पिटल है। इस अस्पताल में डॉक्टरों ने ऐसी लापरवाही बरती, जिससे दो बुजुर्ग महिला की आंखों की रोशनी ही चली गई। बताया जा रहा है कि महिलाएं दाईं आंख का ऑपरेशन कराने आई थीं, लेकिन डॉक्टरों ने बाईं आंख का इलाज कर दिया। अब महिलाओं को दोनों ही आंखों से दिखाई नहीं दे रहा है। 
विज्ञापन

यह है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, लोकनायक जयप्रकाश आई हॉस्पिटल में बढ़नी देवी (57) और कलसी देवी (55) का मोतियाबंद का ऑपरेशन होना था। ऐसे में दोनों महिलाओं अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों ने दोनों ही महिलाओं की दाईं आंख की जगह बाईं आंख का ऑपरेशन कर दिया। परिजनों ने इस मामले की शिकायत अस्पताल प्रबंधन से की। साथ ही, बताया कि गलत ऑपरेशन के चलते दोनों महिलाओं को आंखों से दिखना बंद हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे हुआ मामले का खुलासा

बताया जा रहा है कि ऑपरेशन के दौरान महिलाओं को गड़बड़ी का पता नहीं चला, लेकिन जब दोनों महिलाएं ऑपरेशन थिएटर से बाहर आईं तो गड़बड़ी होने की जानकारी मिली। इसके बावजूद डॉक्टरों ने दोनों मरीजों को छुट्टी भी दे दी।
विज्ञापन

अस्पताल ने की यह कार्रवाई

इस मामले में अस्पताल प्रबंधन ने कार्रवाई करते हुए कंपाउंडर विजय कुमार को सस्पेंड कर दिया। प्रबंधक सुदीप ने स्वीकार किया है कि मरीज बढ़नी देवी के ऑपरेशन में चूक हुई है। अब बढ़नी देवी की दाईं आंख का दोबारा ऑपरेशन किया जाएगा, जिसका पूरा खर्च अस्पताल उठाएगा। इसके अलावा कंपाउंडर पर आर्थिक दंड भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed