फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Chief Minister Raghubar Das denies allegations of Mukti Morcha on PM

झारखंड के सीएम रघुबर दास ने पीएम पर मुक्ति मोर्चा के आरोपों का किया खंडन

Sat, 25 Mar 2017 04:39 PM IST
amarujala.com, Presented By- अभिषेक तिवारी
amarujala.com, Presented By- अभिषेक तिवारी Updated Sat, 25 Mar 2017 04:39 PM IST
विज्ञापन
Jharkhand Chief Minister Raghubar Das denies allegations of Mukti Morcha on PM
झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास - फोटो : ANI
झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास ने मुक्ति मोर्चा द्वारा लगाए गए आरोपों का खंडन किया है। गौरतलब है कि मुक्ति मोर्चा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 6 अप्रैल को होने वाली साहबगंज की यात्रा को राजनीतिक से प्रेरित होने का आरोप लगाया था। 
विज्ञापन


पीएम मोदी 6 अप्रैल को साहेबगंज यात्रा पर एक बंदरगाह की नींव रखने आएंगे। गंगा के ऊपर एक सड़क पुल है जो राज्य को पड़ोसी राज्य बिहार से जोड़ देगा। मोदी की यह यात्रा लिटिपारा उपचुनाव के तीन दिन पहले होगी, इसलिए भाजपा जेवीएम-पी, जेएमएम और कांग्रेस के कड़े विरोध का सामना कर रही है।
विज्ञापन


दास ने मुख्य सचिव राजबाला वर्मा, डीजीपी डीके पांडे और नौकरशाहों की टीम के साथ मोदी के दौरे की तैयारी की समीक्षा के लिए साहेबगंज का दौरा किया और सर्किट हाउस में स्थानीय अधिकारियों के साथ बैठक भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

पीएम महिलाओं को स्मार्टफोन और पहाड़ी समुदाय के युवाओं को नियुक्ति पत्र करेंगे वितरित

Jharkhand Chief Minister Raghubar Das denies allegations of Mukti Morcha on PM
पीएम नरेंद्र मोदी

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "दोनों महत्वाकांक्षी परियोजनाओं की नींव रखने के लिए पीएम पहले भी यात्रा करने आ चुके हैं। हालांकि, उनकी यात्रा पांच राज्यों के चुनाव प्रचार अभियानों की वजह से स्थगित कर दिया गया। परियोजनाओं की आधारशिला रखने के अलावा, मोदी महिलाओं को स्मार्टफोन और नवगठित पहाड़ीय बटालियन में पहाड़ी समुदाय के युवाओं को नियुक्ति पत्र भी वितरित करेंगे।

चुनाव आयोग को दिए गए पत्र में जेएमएम ने कहा गया है कि 6 मार्च को पहड़िया समुदाय के सदस्यों को पीएम नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे, जो संथाल परगना की लिटिपाड़ा विधानसभा सीट में मतदाताओं को लुभाने के लिए किया जा रहा है। यह आचार संहिता का उल्लंघन है। बता दें कि 9 अप्रैल को लिटिपाड़ा विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed