फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: Chief Minister Hemant Soren organized Iftar party at his residence

Jharkhand: सीएम आवास में आयोजित की गई इफ्तार पार्टी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रोजेदारों को दी दावत; तस्वीरें

Mon, 24 Mar 2025 08:03 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 24 Mar 2025 08:03 PM IST
सार

Ranchi: सीएम हाउस में आयोजित इफ्तार पार्टी में विभिन्न समुदायों के लोग एक साथ शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने राज्य की तरक्की, प्रेम, भाईचारे, खुशहाली और बरकत की दुआ की। उन्होंने सभी को रमजान की मुबारक दी। 

विज्ञापन
Jharkhand: Chief Minister Hemant Soren organized Iftar party at his residence
इफ्तार पार्टी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रमजान का पवित्र महीना इस्लाम धर्म में विशेष महत्व रखता है। इस अवसर पर रोजा रखने के बाद इफ्तार करने की परंपरा होती है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में रोजेदार शामिल हुए।
विज्ञापन


हर वर्ष की तरह इस बार भी रमजान के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने परंपरा निभाते हुए रोजेदारों को आमंत्रित किया और सभी के साथ इफ्तार किया। इस आयोजन के जरिए राज्य में आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया गया।
विज्ञापन



इस खास अवसर पर विभिन्न समुदायों के लोग एक साथ शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने राज्य की तरक्की, प्रेम, भाईचारे, खुशहाली और बरकत की दुआ की। उन्होंने सभी को रमजान की मुबारकबाद देते हुए कहा कि ईद का त्योहार शांति और सद्भाव का प्रतीक है। उन्होंने राज्यवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि की कामना भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: चंपाई सोरेन ने उठाया बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा, कहा- 'ये लोगों का धर्म परिवर्तन करा रहें हैं'

दावत-ए-इफ्तार में इनकी रही मौजूदगी
दावत-ए-इफ्तार में विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्रनाथ महतो, मंत्री दीपक बिरुवा, मंत्री चमरा लिंडा, संजय प्रसाद यादव, रामदास सोरेन, इरफान अंसारी, हफीजुल हसन अंसारी, दीपिका पाण्डेय सिंह, सुदिव्य कुमार, लुईस मरांडी, उमाकांत रजक सहित कई विधायक, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक और वरीय पदाधिकारी भी शामिल हुए। इफ्तार पार्टी में सभी ने एक साथ रोजा इफ्तार किया और राज्य की खुशहाली व अमन-चैन के लिए दुआ मांगी। मुख्यमंत्री के इस आयोजन को सामूहिक सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक बताया जा रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed