{"_id":"5bf7cffbbdec2241522c49d5","slug":"jharkhand-bjp-mla-maneka-sardar-honored-as-excellent-legislator","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड की भाजपा विधायक मेनका सरदार को ‘उत्कृष्ट विधायक’ सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड की भाजपा विधायक मेनका सरदार को ‘उत्कृष्ट विधायक’ सम्मान
भाषा, रांची
Updated Fri, 23 Nov 2018 03:31 PM IST
विज्ञापन
maneka sardar
झारखंड विधानसभा के 19वें स्थापना दिवस के अवसर पर पोटका की भाजपा विधायक मेनका सरदार को ‘उत्कृष्ट विधायक’ का सम्मान दिया गया। प्रदेश की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने मेनका को गुरूवार को यह पुरस्कार प्रदान किया । पुरस्कार में उन्हें प्रशस्ति पत्र के साथ 51 हजार रुपये नकद दिये गये।
विज्ञापन
मेनका सरदार के अलावा विधानसभा के पांच कर्मचारियों को भी उत्कृष्ट सेवा पुरस्कार प्रदान किया गया । इसके तहत उन्हें प्रशस्ति पत्र के अलावा 21-21 हजार रुपये नकद की पुरस्कार राशि दी गयी।
विज्ञापन