फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jharkhand_bjp

झारखंड में चार विधायक भाजपा में शामिल

Mon, 11 Aug 2014 03:53 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 11 Aug 2014 03:53 PM IST
विज्ञापन
jharkhand_bjp
झारखंड में लिट्टीपाड़ा से झामुमो विधायक साइमन मरांडी, तमाड़ से जदयू विधायक गोपाल कृष्ण पातर उर्फ राजा पीटर, पूर्व विधायक व झाविमो नेता दुलाल भुइयां, रांची के पूर्व विधायक गुलशन लाल अजमानी और झाविमो छोड़ चुके रांची के पूर्व डिप्टी मेयर अजय नाथ शाहदेव समेत कई नेता रविवार को अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गये।
विज्ञापन


प्रभात खबर के अनुसार प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित सदस्यता ग्रहण सह मिलन समारोह में इन नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ली। पूर्व मुख्यमंत्री अजरुन मुंडा और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीपी सिंह ने इन नेताओं का स्वागत किया।
विज्ञापन


झारखंड में अटल जी के सपनों को साकार करेंगे
इस मौके पर मुंडा ने कहा कि भाजपा विचार और सिद्धांतों की पार्टी है। इस पार्टी के जेहन में देश, राज्य और समाज का दर्द है। जिस प्रकार से देश में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी है, झारखंड में भाजपा अटल जी के सपनों को साकार करेगी। पार्टी का कारवां बढ़ता जा रहा है। दूसरे दल के नेता भाजपा में आस्था जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा चाहती है कि हर परिवार में खुशहाली आये। देश सुरक्षित रहेगा, तभी हम सुरक्षित रह सकते हैं। वर्तमान राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए  मुंडा ने कहा कि यहां विधि व्यवस्था फेल हो गयी है। अपहरण, लूट, दुष्कर्म की घटनाओं पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। सरकार अधिकारियों को निजी स्वार्थ के काम लगा रही है। यही वजह है कि अपराधियों का सुराग नहीं मिल पा रहा है।


सबल राज्य बनाने में सफल होंगे
विधायक सीपी सिंह ने दूसरे दल से भाजपा में आनेवाले नेताओं का स्वागत करते हुए कहा : हमें पूरा विश्वास है कि हम सबल राज्य बनाने में सफल होंगे। राज्य को प्रगति के पथ पर ले जायेंगे। पार्टी में शामिल होनेवाले नेताओं के मान, सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed