फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand bird flu outbreak After Bokaro avian influenza virus H5N1 confirmed among poultry in Ranchi

Bird Flu Outbreak: झारखंड में बढ़ा बर्ड फ्लू का खतरा, बोकारो के बाद अब रांची में फैला प्रकोप

Sat, 04 Mar 2023 12:31 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 04 Mar 2023 12:31 AM IST
सार

केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के पत्र में कहा गया है कि रांची नगर निगम के अंतर्गत जेल मोड़ स्थित पोल्ट्री के नमूने आईसीएआर-राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान भोपाल को भेजे गए थे। जिसने नमूने में H5N1 एवियन इन्फ्लूएंजा की पुष्टि की है।

विज्ञापन
Jharkhand bird flu outbreak After Bokaro avian influenza virus H5N1 confirmed among poultry in Ranchi
बर्ड फ्लू - फोटो : पीटीआई

विस्तार

झारखंड में बर्ड फ्लू का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। बोकारो जिले में बर्ड फ्लू के कारण 4,000 मुर्गियों और बत्तखों के मारे जाने के एक हफ्ते बाद राज्य की राजधानी रांची में बर्ड फ्लू फैलने की सूचना है। अधिकारियों ने बताया कि रांची में एक पोल्ट्री में एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस H5N1 की पुष्टि हुई। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह को तीन मार्च को लिखे पत्र में रांची की पोल्ट्री में एवियन इन्फ्लूएंजा (H5N1) के प्रकोप की पुष्टि की है। साथ ही इसके नियंत्रण और रोकथाम के लिए राज्य सरकार को कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के पत्र में कहा गया है कि रांची नगर निगम के अंतर्गत जेल मोड़ स्थित पोल्ट्री के नमूने आईसीएआर-राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान (NIHSAD) भोपाल को भेजे गए थे। जिसने पुष्टि की है कि नमूने H5N1 एवियन इन्फ्लूएंजा के लिए पॉजिटिव मिले हैं। राज्य सरकार को संक्रमित और निगरानी क्षेत्रों की घोषणा, संक्रमित परिसरों में आवाजाही प्रतिबंधित करने, मुर्गियों को मारने और मृत मुर्गियों के उचित निपटान सहित तत्काल उपाय करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, राज्य पशुपालन निदेशक चंदन कुमार ने अधिकारियों से कहा है कि वे बर्ड फ्लू संक्रमण के एक किमी के दायरे को प्रभावित क्षेत्र घोषित करके मुर्गियों को मारने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं। साथ ही 10 किमी के दायरे के क्षेत्रों को निगरानी क्षेत्र घोषित किया जाएगा। बता दें, पिछले सप्ताह बोकारो जिले में कड़कनाथ मुर्गे में बर्ड फ्लू फैलने की पुष्टि के बाद मुर्गियों और बत्तखों सहित कुल 3,856 पक्षियों को मार दिया गया था।


अधिकारियों ने कहा कि मनुष्यों में संक्रमण के लक्षणों में पीठ के ऊपरी हिस्से में तेज दर्द, बुखार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ, सर्दी और थूक में खून शामिल हैं। पशुपालन विभाग ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से मृत पक्षी देखे जाने पर इसकी सूचना देने का आग्रह किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed