फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Beer loaded truck overturns in Ranchi police said assessment of damage is being done

झारखंड: रांची में बीयर लदा ट्रक पलटा, लूटने की मची होड़, पुलिस कर रही नुकसान का आकलन

Sun, 26 Dec 2021 03:48 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: देव कश्यप Updated Sun, 26 Dec 2021 03:48 AM IST
सार

बीयर से लदा एक ट्रक पलटने की सूचना जैसे ही स्थानीय लोगों को मिली लूटने वालों में होड़ मच गई। जिसे जितना मिला लूटते चले गए। पुलिस ने बताया कि  फिलहाल उन्हें इस बात की कोई लिखित जानकारी नहीं दी गई है कि ट्रक में कितनी बीयर लदी थी और कितने का नुकसान हुआ।

विज्ञापन
Jharkhand Beer loaded truck overturns in Ranchi police said assessment of damage is being done
रांची में बीयर लदा ट्रक पलटा। - फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब

विस्तार

क्रिसमस (25 दिसंबर) की सुबह रांची के नामुकम थाना क्षेत्र के जोरार के पास बीयर से लदा एक ट्रक पलट गया। इसके कारण उसमें लोड सारा बीयर बाहर फैल गया। इसकी सूचना जैसे ही स्थानीय लोगों को मिली लूटने वालों में होड़ मच गई। जिसे जितना मिला लूटते चले गए। हालांकि पुलिस को सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंची और बचे बीयर को सुरक्षित वापस गोदाम तक पहुंचाया गया।

विज्ञापन

 

नामकुम थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल उन्हें इस बात की कोई लिखित जानकारी नहीं दी गई है कि ट्रक में कितनी बीयर लदी थी और कितने का नुकसान हुआ। इसका आकलन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गॉडफादर कंपनी की केन बीयर को जम्मू कश्मीर से रांची के नामकुम स्थित महिलौंग बीयर गोदाम में लाया जा रहा था। इसी दौरान यह हादसा हुआ है।

विज्ञापन

 

ड्राइवर-खलासी मौके से फरार
वहीं, घटना के बाद ट्रक का ड्राइवर और खलासी मौके से फरार हो गया है। उसने फोन कर इसकी सूचना गोदाम संचालक को दी। संचालक ने पुलिस को इसकी सूचना दी और आनन-फानन में वह घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद दूसरी गाड़ी से बाकी बचे बीयर को लाद कर वहां से ले जाया गया। गोदाम संचालक ने बताया कि किसी प्रकार की हताहत नहीं हुई है। कुछ कार्टून बीयर स्थानीय लोगों ने लूट लिया है। केन बीयर होने के कारण ज्यादातर माल सुरक्षित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed