फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Assembly Elections: RJD released first list of five candidates

झारखंड विधानसभा चुनाव: राजद ने जारी की पांच उम्मीदवारों को पहली सूची

Sun, 10 Nov 2019 04:20 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आसिम खान Updated Sun, 10 Nov 2019 04:20 PM IST
विज्ञापन
Jharkhand Assembly Elections: RJD released first list of five candidates
लालू प्रसाद यादव (लालू यादव) - फोटो : Facebook

झारखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और जेएमएम के साथ गठबंधन के बाद राजद ने अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। पहली सूची में राजद ने पांच प्रत्याशियों के नाम का एलान किया है। राजद ने हुसैनाबाद सीट से संजय सिंह यादव, गोड्डा से संजय प्रसाद यादव, देवघर से सुरेश पासवान, चतरा से सत्यानंद भोक्ता और छतरपुर से विजय राम को चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया है।

विज्ञापन


बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए विपक्षी दलों के गठबंधन ने सीट बंटवारे का शुक्रवार को एलान किया। इसके तहत झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) 43, कांग्रेस 31 और राजद पार्टी सात सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सीट बंटवारे का एलान कांग्रेस झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह और जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने किया। हालांकि प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजद की ओर से कोई भी नेता मौजूद नहीं था। 
विज्ञापन


सोरेन ने बताया कि सीट बंटवारे को राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से विचार विमर्श के बाद अंतिम रूप दिया गया। कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह ने कहा कि विपक्षी दल जेएमएम के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे और हेमंत सोरेन विपक्ष की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए 30 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच पांच चरणों में मतदान कराए जाएंगे और 23 दिसंबर को मतगणना होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed