{"_id":"5dc6d4518ebc3e5b683cf045","slug":"jharkhand-assembly-elections-bjp-candidates-list-33-seats-raghubar-das","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड चुनाव: आज रात हो सकती है 33 सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड चुनाव: आज रात हो सकती है 33 सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों की घोषणा
Sun, 10 Nov 2019 11:34 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: Priyesh Mishra
Updated Sun, 10 Nov 2019 11:34 AM IST
विज्ञापन
रघुबर दास
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा पूरे दमखम से जुट गई है। एक तरफ जहां मुख्यमंत्री रघुबर दास लगातार चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ प्रत्याशियों के नाम को लेकर भी अफवाहों का बाजार गर्म है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, भाजपा आज देर रात 33 उम्मीदवारों के नाम का एलान कर सकती है। दिल्ली में जारी मैराथन बैठकों के दौर के बाद भाजपा ने तीन-तीन नामों का पैनल तैयार कर लिया है। शनिवार देर रात भाजपा मुख्यालय में होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद 33 विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
इस बैठक में ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (आजसू) के साथ गठबंधन के मुद्दे पर भी चर्चा होगी। बैठक में शामिल होने के लिए शुक्रवार को ही मुख्यमंत्री रघुबर दास दिल्ली पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, बीएल संतोष, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, थावरचंद गहलौत, शिवराज सिंह चौहान, जुएल उरांव, शाहनवाज हुसैन, विजया रहाटकर के अलावा मुख्यमंत्री रघुवर दास, ओमप्रकाश माथुर और धर्मपाल सिंह शामिल होंगे। वहीं संसदीय बोर्ड की बैठक में नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, बीएल संतोष, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, थावर चंद गहलोत और शिवराज सिंह चौहान उपस्थित रहेंगे।