{"_id":"5de49ddb8ebc3e54ba582e01","slug":"jharkhand-assembly-election-ravi-shankar-prasad-congress-creates-complications-bjp-brings-solutions","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री रविशंकर बोले- कांग्रेस का काम उलझाना, भाजपा का काम सुलझाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय मंत्री रविशंकर बोले- कांग्रेस का काम उलझाना, भाजपा का काम सुलझाना
Mon, 02 Dec 2019 10:45 AM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिमडेगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिमडेगा
Published by: अजय सिंह
Updated Mon, 02 Dec 2019 10:45 AM IST
विज्ञापन
Ravishankar Prasad
- फोटो : ANI
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने रविवार को कहा कि भाजपा समाधान देती है, जबकि कांग्रेस जटिलता पैदा करती है। प्रसाद ने झारखंड के सिमडेगा में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस का काम उलझाना, भाजपा का काम सुलझाना है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि झारखंड भी एक उदाहरण है। राज्य के लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने झारखंड बनाया। जब झारखंड एक अलग राज्य बन गया तो कांग्रेस ने राज्य को अस्थिर बना दिया तथा हर कोई जानता है कि क्या हुआ-(पूर्व) मुख्यमंत्री से लेकर उनके सहयोगी तक जेल गए।
विज्ञापन
प्रसाद का यह निशाना पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोडा और उनके कुछ पूर्व कैबिनेट सहकर्मियों पर था जो भ्रष्टाचार के आरोपी हैं। कोडा को कोयला घोटाला मामले में भी दोषी ठहराया गया था और वह जमानत पर हैं।
विज्ञापन
प्रसाद ने राफेल सौदे पर टिप्पणियों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी हमला बोला और कहा कि लोग लड़ाकू विमानों का महत्व जानते हैं, लेकिन कांग्रेस नेता के लिए यह एक मुद्दा है।