फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Assembly Election PM Narendra Modi to address public rallies in Jharkhand

जनता ने मोदी को देश की खातिर सख्त फैसले लेने के लिए भेजा है: पीएम

Tue, 03 Dec 2019 04:14 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: अजय सिंह Updated Tue, 03 Dec 2019 04:14 PM IST
विज्ञापन
Jharkhand Assembly Election PM Narendra Modi to address public rallies in Jharkhand
नरेंद्र मोदी - फोटो : Twitter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे दौर के मतदान से पहले मंगलवार को दो जगहों खूंटी और जमशेदपुर में चुनावी सभा की। खूंटी जनसभा में उन्होंने केंद्र सरकार की कई उपलब्धियों को गिनाया और कांग्रेस को निशाने पर लिया। क्या क्या कहा पीएम ने पढ़ें---

विज्ञापन


-झारखंड में भाजपा सरकार ने नक्सलियों की कमर तोड़ दी।

- झारखंड में लोगों को यह विश्वास है कि सिर्फ भाजपा ही राज्य का विकास कर सकती है।

-कांग्रेस छत्तीसगढ़ में झूठ बोलकर सत्ता में आई, उसने वादा पूरा नहीं किया। 

-कांग्रेस छल और स्वार्थ की राजनीति कर रही है, भाजपा कर्म और सेवा की राजनीति कर रही है।

-हमने किसानों को सम्मान निधि देने का काम किया।

-छोटे दुकानदारों को निश्चित राशि देने का वादा किया था, उसे भी निभाया। 

-जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 अब हट चुका है। अब केंद्रशासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर को आगे ले जाने की जिम्मेदारी आदिवासी इलाके में पले बढ़े उप राज्यपाल जी के कंधे पर है।
विज्ञापन


-राम जन्मभूमि मामले को कांग्रेस ने लटकाए रखा, वो भी शांतिपूर्ण ढंग से हल हो गया। जब भगवान राम अयोध्या से निकले थे तब राजकुमार थे, लेकिन जब वनवास से वापस आए तो मर्यादा पुरुषोत्तम राम बन गए। इसमें आदिवासियों ने अहम भूमिका निभाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


-हमने देश की शांति के लिए समस्याओं का समाधान ढूंढने की कोशिश की। 

-झारखंड को भाजपा पर भरोसा है। महिलाओं को यहां की सरकार ने सशक्त करने का काम किया है।  




मैं देश के लिए सोचता हूं: मोदी 

दोपहर लगभग एक बजे जमशेदपुर में दूसरी चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इससे पहले झारखंड में मौसम कभी इतनी तेजी से नहीं बदला था जितनी तेजी से यहां से सीएम बदले हैं। उन्होंने कहा कि जनता ने मोदी को देश के वास्ते कठोर फैसले लेने के लिए भेजा है और मैं सिर्फ देश के लिए सोचता हूं। कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने देश को लूटा है और हमने देश को लौटाया है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के विवाद को पहले षड्यंत्र करके टाला गया और अपने वोट बैंक के लिए इसका प्रयोग किया गया। 

 

जमशेदपुर में खुद मुख्यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर पूर्वी सीट से उम्मीदवार हैं जिन्हें उन्हीं के मंत्रिमंडल के सदस्य रहे सरयू राय भ्रष्टाचार के मुद्दों पर चुनौती दे रहे हैं। जबकि खूंटी से भाजपा ने रघुवर दास मंत्रिमंडल में मंत्री रहे नीलकंठ सिंह मुंडा को एक बार फिर अपना उम्मीदवार बनाया है।

झारखंड विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण से पहले भी प्रधानमंत्री मोदी ने 25 नवंबर को दो बड़ी चुनावी सभाएं की थी। इस दौरान प्रधानमंत्री ने डाल्टनगंज और गुमला में चुनावी सभाओं को संबोधित किया था।


झारखंड में पांच चरणों में कुल 81 सीटों के लिए चुनाव हो रहा हैं। पहले चरण के लिए 13 सीटों पर 30 नवंबर को मतदान हुआ था जबकि दूसरे चरण में सात दिसंबर को, तीसरे चरण के लिए 12 दिसंबर को, चौथे चरण के लिए 16 दिसंबर को और पांचवें एवं अंतिम चरण के लिए 20 दिसंबर को मतदान होगा। मतगणना 23 दिसंबर को की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed