फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Assembly Election PM Narendra Modi rally live updates in Dumka

झारखंड: कांग्रेस पर जमकर बरसे मोदी, कहा- नागरिकता कानून का फैसला हजार फीसदी सच्चा

Sun, 15 Dec 2019 03:13 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुमका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुमका Published by: अनवर अंसारी Updated Sun, 15 Dec 2019 03:13 PM IST
विज्ञापन
Jharkhand Assembly Election PM Narendra Modi rally live updates in Dumka
नरेंद्र मोदी - फोटो : Twitter

झारखंड में प्रधानमंत्री ने रविवार को दुमका में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। यहां मोदी कांग्रेस और उसके सहयोगियों पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि कल तक जो काम पाकिस्तान कर रहा था। वह आज कांग्रेस कर रही है। जिस तरह पूरे पूर्वोत्तर को जलाने की कोशिश की जा रही है। उससे साफ हो गया है कि नागरिकता कानून का हमारा फैसला हजार फीसदी सच्चा और देशहित में है।उन्होंने कहा कि जो लोग पूर्वोत्तर में आग लगा रहे हैं वो कौन हैं। इसका पता उनके कपड़ों से ही चल जाता है।

विज्ञापन


रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ये जनसमर्थन दिखा रहा है कि झारखंड में भाजपा को, कमल के फूल को, आप सभी का विशेषकर मेरे आदिवासी भाई-बहनों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। शहीदों की धरती को, राष्ट्रभक्तों को, वीरों को जन्म देने वाली वीर माताओं की धरती को मैं नमन करता हूं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा, 'हम आपके सेवक बनकर काम करते हैं, मैं आपका सेवक बनकर आपका काम करता हूं, आपके बीच आता हूं और अपने काम का हिसाब भी जनता जनार्दन के चरणों में रखता हूं। एक कार्यकर्ता के रूप में आदिवासियों के बीच रहकर उनकी सेवा करने का मुझे लंबे समय का अनुभव रहा है और मेरे जीवन बनाने में वो अनुभव भी बहुत काम आता है। इसलिए मैं और मेरे साथी आपकी तकलीफों को भली भांति समझते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आपकी तकलीफों को दूर करने के लिए दिन-रात कोशिश करते हैं। आपकी सेवा के लिए, देश की सेवा के लिए, हमें ये समर्पण ही, हमें बाकी लोगों से बहुत अलग पहचान दिलाता है। झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस के पास झारखंड के विकास का न कोई रोडमैप है, न इरादा है और न भूतकाल में कभी कुछ किया है। अगर वो जानते है तो उनको एक ही बात का पता है, भाजपा का विरोध करो, मोदी को गाली दो। भाजपा का विरोध करते-करते इन लोगों को देश का विरोध करने की आदत हो गई है।


नागरिकता कानून पर प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे देश की संसद ने नागरिकता कानून से जुड़ा एक महत्वपूर्ण बदलाव किया। इस बदलाव के कारण पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से जो वहां कम संख्या में थे, जो अलग धर्म का पालन करते थे, इसलिए वहां उन पर जुल्म हुए। उनके जीवन को सुधारने के लिए, इन गरीबों को सम्मान मिले इसलिए भारत की दोनों सदनों में भारी बहुमत से इन गरीबों के लिए नागरिकता का निर्णय किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed