{"_id":"5de4966e8ebc3e54ca642330","slug":"jharkhand-assembly-election-congress-rahul-gandhi-simdega-rally-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड चुनाव: राहुल गांधी आज सिमडेगा में करेंगे जनसभा, पहले चरण में नहीं किया था प्रचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड चुनाव: राहुल गांधी आज सिमडेगा में करेंगे जनसभा, पहले चरण में नहीं किया था प्रचार
Mon, 02 Dec 2019 10:29 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: अनवर अंसारी
Updated Mon, 02 Dec 2019 10:29 AM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : अमर उजाला
झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहली बार चुनावी प्रचार करने जा रहे है। दूसरे चरण के मतदान में प्रचार करने के लिए राहुल गांधी सोमवार को सिमडेगा पहुंचेंगे। गौरतलब है कि पहले चरण में प्रचार के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और झारखंड कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह के अलावा कांग्रेस का कोई भी बड़ा नेता राज्य में नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन
2014 में भाजपा ने जीता था यहां चुनाव
राहुल गांधी के झारखंड दौरे को लेकर कांग्रेस नेताओं में खासा उत्साह है। सभास्थल पर महागठबंधन के प्रमुख नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है। झारखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस इस बार झामुमो और राजद के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है।
विज्ञापन
सिमडेगा विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी भूषण बारा और भाजपा प्रत्याशी श्रद्धानंद बेसरा के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है। 2014 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की विमला प्रधान यहां से जीती थीं।
विज्ञापन
झारखंड विधानसभा चुनाव के तहत दूसरे चरण में सात दिसंबर को सिमडेगा समेत 20 सीटों पर मतदान होंगे।