{"_id":"671a17221bfa2d9ae60a7c61","slug":"jharkhand-assembly-election-2024-shivraj-singh-chauhan-lashes-out-at-jmm-congress-alliance-news-in-hindi-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: 'झामुमो-कांग्रेस गठबंधन चक्रवात दाना से भी ज्यादा खतरनाक', शिवराज सिंह ने झारखंड सरकार को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: 'झामुमो-कांग्रेस गठबंधन चक्रवात दाना से भी ज्यादा खतरनाक', शिवराज सिंह ने झारखंड सरकार को घेरा
Thu, 24 Oct 2024 03:15 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: श्वेता महतो
Updated Thu, 24 Oct 2024 03:15 PM IST
सार
भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि झारखंड में पांच साल से चली भ्रष्टाचार की आंधी ने राज्य को तबाह कर दिया है। यहां महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। भ्रष्टाचार अपने चरम पर है और यह यहां का सबसे बड़ा राक्षस है।
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : PTI
विस्तार
झारखंड में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने वाला है। हाटिया और रांची विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार नवीन जयसवाल और सीपी सिंह आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री और झारखंड के लिए भाजपा के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री संजय सेठ मौजूद रहेंगे। उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल करने से पहले शिवराज सिंह चौहान ने पत्रकारों से बात की। उन्होंने राज्य सरकार की आलोचना की और उन्हें भ्रष्ट बताया। केद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए कुछ भी काम नहीं करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और कांग्रेस गठबंधन को चक्रवात दाना से भी बड़ा तूफान बताया। भाजपा नेता ने कहा कि उनकी पार्टी ने राज्य के विकास और यहां लोगों के कल्याण के लिए पांच संकल्प लिए हैं।
शिवराज सिंह चौहान ने झामुमो सरकार को घेरा
पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने झामुमो सरकार को घेरा। उन्होंने कहा, "राज्य की बेटियां सुरक्षित नहीं हैं और राज्य सरकार इसके लिए कुछ भी नहीं कर रही है। जनता इस सरकार को गद्दी से उतार देगी। यह एक भ्रष्ट सरकार है जिसने युवाओं और राज्य के लोगों के लिए कुछ भी नहीं किया। प्रतिदिन पेपर लीक की घटनाएं सामने आ रही हैं। भाजपा ने पेपर लीक करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की कसम खाई है। जिस दिन हम राज्य की सरकार में आएंगे, उस दिन हम युवाओं को नौकरियां प्रदान करेंगे। यहां हेमंत सोरेन की सरकार ने महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया। भाजपा रोटी, बेटी, माटी की रक्षा करेगी। झामुमो और कांग्रेस गठबंधन चक्रवात दाना से भी ज्यादा खतरनाक है।"
भाजपा नेता ने आगे कहा, "हम चक्रवात दाना से निपट सकते हैं, लेकिन झारखंड में पांच साल से चली भ्रष्टाचार की आंधी ने राज्य को तबाह कर दिया है। यहां महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। भ्रष्टाचार अपने चरम पर है और यह यहां का सबसे बड़ा राक्षस है। अगर इस संकट से बचना है तो हमें हेमंत सोरेन की सरकार को उखाड़ फेंकना होगा और भाजपा-एनडीए सरकार को जिताना होगा। भाजपा ने ने राज्य के विकास और यहां लोगों के कल्याण के लिए पांच संकल्प लिए हैं।"
विज्ञापन
भाजपा ने इन नेताओं को मैदान में उतारा
बता दें कि झारखंड में 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा और मतगणना 23 नवंबर को होगी। भाजपा ने हाल ही में अपनी पहली सूची जारी की थी, जिसमें उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को धनवार से, जबकि विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी को चंदनकियारी सुरक्षित सीट से उम्मीदवार बनाया। पूर्व सीएम और पूर्व झामुमो नेता (अब भाजपा में) चंपई सोरेन को सरायकेला से टिकट दिया गया है। इनके अलावा भाजपा ने पूर्व झामुमो नेता (अब भाजपा में) लोबिन हेम्ब्रम को बोरियो विधानसभा सीट से मैदान में उतारा है।
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन