{"_id":"6719fa0ec23eef5de30cc86a","slug":"jharkhand-assembly-election-2024-cpm-candidates-list-detail-news-in-hindi-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand Election: नौ सीटों के लिए CPM ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, जामताड़ा से लखन लाल को मिला टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand Election: नौ सीटों के लिए CPM ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, जामताड़ा से लखन लाल को मिला टिकट
Thu, 24 Oct 2024 01:47 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: श्वेता महतो
Updated Thu, 24 Oct 2024 01:47 PM IST
सार
Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए सीपीआई(एम) से पहले झामुमो और भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है। भाजपा ने पूर्व झामुमो नेता चंपई सोरेन को सरायकेला से उम्मीदवार बनाया गया है।
विज्ञापन
झारखंड विधानसभा चुनाव 2024
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए सीपीआई(एम) ने नौ सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की। जामताड़ा से सीपीआई(एम) ने लखन लाल मंडल को टिकट दिया है। चतरा से पुन भुइयो और तामार से सुरेश मुंडा को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं बहरागोड़ा से सपन महतो को मौका दिया गया।
यहां देखें पूरी लिस्ट
झामुमो ने जारी की तीसरी सूची
बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने विधानसभा चुनाव के लिए पांच उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की थी। झामुमो ने बिशुनपुर और चक्रधरपुर सीट से मौजूदा विधायक चमरा लिंडा और सुखराम ओरांव को मैदान में उतारा है। चमरा लिंडा ने 2024 में हुए लोकसभा चुनावों में झामुमो से बगावत कर लोहरदगा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ा था। वे महागठबंधन के विरोध में थे। हालांकि उन्हें तब हार मिली थी। चमरा लिंडा और सुखराम ओरांव के अलावा झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने गोमिया से योगेंद्र प्रसाद, खूंटी (एसटी) से स्नेहलता कंडुलना और सिसई (एसटी) सीट से जिगा सुसारन होरो को मैदान में उतारा है। इससे पहले, झामुमो ने 35 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी। पहली सूची में बरहेट से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गांडेय से कल्पना सोरेन के नाम का एलान किया गया था। वहीं, दूसरी सूची में रांची से महुआ माजी की उम्मीदवारी का एलान किया गया था। झामुमो ने कुल 41 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है।
भाजपा ने इन नेताओं को दिया टिकट
झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने भी उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर चुकी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को धनवार से, जबकि विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी को चंदनकियारी सुरक्षित सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। झारखंड के पूर्व सीएम और पूर्व जेएमएम नेता (अब भाजपा में) चंपई सोरेन को सरायकेला से उम्मीदवार बनाया गया है। उनके बेटे बाबूलाल सोरेन को घाटशिला सुरक्षित सीट से मौका दिया गया। भाजपा ने पूर्व जेएमएम नेता (अब भाजपा में) लोबिन हेम्ब्रम को बोरियो विधानसभा सीट से मैदान में उतारा है। बोकारो विधानसभा सीट से बिरंची नारायण को टिकट मिला। बता दें कि झारखंड में 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा और मतगणना 23 नवंबर को होगी।
विज्ञापन
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन