{"_id":"67276cc2867a853d5b090912","slug":"jharkhand-assembly-election-2024-bjp-to-implement-uniform-civil-code-tribals-to-be-out-of-its-ambit-amit-shah-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand Elections 2024: शाह बोले- सत्ता में आए तो झारखंड में लागू होगा UCC, इसके दायरे से बाहर होंगे आदिवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand Elections 2024: शाह बोले- सत्ता में आए तो झारखंड में लागू होगा UCC, इसके दायरे से बाहर होंगे आदिवासी
Sun, 03 Nov 2024 05:59 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Sun, 03 Nov 2024 05:59 PM IST
सार
अमित शाह ने वादा किया कि अगर भाजपा झारखंड में सरकार बनाती है तो वह सरना धार्मिक कोड के मुद्दे पर भी विचार करेंगे और इस पर जरूरी फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
अमित शाह
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वादा किया है कि अगर झारखंड में भाजपा की सरकार बनती है तो राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू की जाएगी। हालांकि, आदिवासियों को यूसीसी के दायरे से बाहर रखा जाएगा।
शाह ने एलान किया कि अपने घरो को छोड़ने के लिए मजबूर होने वाले लोगों के लिए एक विस्थापन आयोग बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके जरिए उद्योगों और खनन के कारण विस्थापित लोगों को बसाने के इंतजाम सुनिश्चित किए जाएंगे।
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, "हमारी सरकार राज्य में समान नागरिक संहिता लाएगी, लेकिन आदिवासियों को इससे बाहर रखा जाएगा। हेमंत सोरेन और झामुमो सरकार यूसीसी को लेकर झूठ फैला रहे हैं कि इससे आदिवासियों के अधिकारों, संस्कृति पर असर पड़ेगा, जो कि पूरी तरह निराधार है। आदिवासी पूरी तरह से इसके दायरे से ही बाहर रहेंगे।"
विज्ञापन
शाह ने वादा किया कि अगर भाजपा झारखंड में सरकार बनाती है तो वह सरना धार्मिक कोड के मुद्दे पर भी विचार करेंगे और इस पर जरूरी फैसला लिया जाएगा। शाह ने कहा कि भाजपा सत्ता में आने पर 5 लाख रोजगार पैदा करेगी। इनमें 2.87 लाख सरकारी नौकरी होंगी।