झारखंडः पहले चरण का मतदान खत्म, 13 विधानसभा सीटों पर 64.12 फीसदी मतदान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 के पहले चरण में 13 सीटों पर मतदान खत्म हो गया है। दोपहर तीन बजे तक हुई वोटिंग में 64.12 फीसदी वोटिंग हुई। पहले चरण में कुल 37,83,055 मतदाताओं ने 189 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला किया। अधिकारियों के मुताबिक कई इलाकों में हिंसा की घटनाएं भी हुईं।
#JharkhandAssemblyPolls: Total voter turnout for the first phase of elections is 62.87% https://t.co/o74mnAHBxY
— ANI (@ANI) November 30, 2019विज्ञापन
दोपहर एक बजे तक चतरा जिले में 46.21 फीसदी, गुमला में 27.49 फीसदी, लोहारदंगा में 48.72 फीसदी, लातेहार में 48.87 फीसदी, पलामू में 59.15 फीसदी और गढवा में 49.78 फीसदी मतदान हो चुका था।
कांग्रेस उम्मीदवार ने लहराई बंदूक, हिरासत में लिए गए
पलामू में कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी ने भाजपा प्रत्याशी आलोक चौरसिया के समर्थकों के साथ हुई झड़प के दौरान बंदूक तान दी। त्रिपाठी को कथित तौर पर पलामू के कोसियारा गांव में भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों ने मतदान केंद्रों पर जाने से रोक दिया था।
#WATCH Jharkhand: Congress candidate KN Tripathi brandishes a gun during clash between supporters of BJP candidate Alok Chaurasia & Tripathi's supporters. Tripathi was allegedly stopped by BJP candidate's supporters from going to polling booths, in Kosiyara village of Palamu. pic.twitter.com/Ziu8eCq42z
— ANI (@ANI) November 30, 2019
मतदान के दौरान गुमला जिले के बिष्णुपुर में घाघरा गांव के जंगल में नक्सलियों ने एक पुल को उड़ा दिया। इस दौरान किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। उपायुक्त शशि रंजन के अनुसार, इस घटना से मतदान प्रभावित नहीं हुआ है। अपर पुलिस महानिदेशक एवं झारखंड चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था के नोडल अधिकारी मुरारीलाल मीणा ने बताया कि हताश नक्सलियों ने मतदाताओं में भय पैदा करने के लिए बिशुनपुर के बानालाट और वीरानपुर के बीच जंगल में एक पुलिया के निकट यह विस्फोट किया। हालांकि इससे कोई नुकसान नहीं हुआ है।
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जनता से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आपका एक मत राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा।
Jharkhand Chief Minister Raghubar Das: Today is the first phase of #JharkhandAssemblyPolls. I appeal to all to vote in large numbers. Your one vote is important for the development of the state. (File pic) pic.twitter.com/VcSQkpH1ta
— ANI (@ANI) November 30, 2019
मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार चौबे ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पहले चरण के 13 सीटों के लिए 30 नवंबर को होने वाले मतदान को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
इस चरण में 27-चतरा (एससी), 68-गुमला (एसटी), 69-बिशुनपुर (एसटी), 72-लोहरदगा (एसटी), 73-मनिका (एसटी), 74- लातेहार (एससी), 75-पांकी, 76-डाल्टेनगंज, 77-विश्रामपुर, 78-छत्तरपुर (एससी),79- हुसैनाबाद, 80- गढ़वा और 81-भवनाथपुर सीट के लिए कुल 189 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिनमें 174 पुरुष और 15 महिला उम्मीदवार हैं।
उन्होंने बताया कि 4,892 मतदान केंद्रों पर 37,83,055 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इन मतदाताओं में 19,81,694 पुरुष, 18,01,356 महिला और पांच तीसरे लिंग के मतदाता हैं। आज के मतदान में नए मतदाताओं(18-19 साल के) की कुल संख्या 1,05,822 है, जिनमें 57,687 पुरुष और 48,135 महिला मतदाता हैं।