फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Assembly election 2019 Amit Shah election rally updates Sisai and Simdega

झारखंड विधानसभा चुनाव: गृहमंत्री अमित शाह की आज दो जनसभाएं

Sun, 01 Dec 2019 09:05 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: अनवर अंसारी Updated Sun, 01 Dec 2019 09:05 AM IST
विज्ञापन
Jharkhand Assembly election 2019 Amit Shah election rally updates Sisai and Simdega
गृह मंत्री अमित शाह (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

झारखंड में विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण के प्रचार के लिए गृहमंत्री अमित शाह रविवार को सिसई और सिमडेगा पहुंचेंगे। वे सिसई विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी दिनेश उरांव और सिमडेगा में श्रद्धानंद बेसरा के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। गौरतलब है कि यह अमित शाह की झारखंड में तीसरा चुनावी दौरा है। इन दोनों सीटों पर सात दिसंबर को मतदान होना है। 

विज्ञापन


सिसई सीट पर लड़ रहे दिनेश उरांव का मुकाबला झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिगा मुंडा से है। इस सीट से भाजपा प्रत्याशी दिनेश उरांव वर्तमान में विधायक हैं और वे झारखंड विधानसभा में स्पीकर कर भी हैं। सिमडेगा विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी श्रद्धानंद बेसरा हैं, जिनका मुकाबला कांग्रेस के भूषण बारा से है। इस सीट पर साल 2009 और 2014 में भाजपा की विमला प्रधान ने जीत दर्ज की थी। इस बार भाजपा ने उनका टिकट काट दिया और यहां से श्रद्धानंद बेसरा को उम्मीदवार खड़ा किया। 
विज्ञापन


शाह इससे पहले 22 नवंबर को मनिका और लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र और 28 नवंबर को चतरा और गढ़वा में चुनावी रैली की थी। शाह के अलावा झारखंड में भाजपा से चुनाव प्रचार करने वालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, सांसद रवि किशन, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


झारखंड विधानसभा में दूसरे चरण के चुनाव के लिए सात दिसंबर को मतदान होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed