{"_id":"5e8fd7178ebc3e769a044097","slug":"jharkhand-another-case-of-corona-infection-in-bokaro-total-number-of-infected-in-the-state-is-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"CoronaVirus in Jharkhand: बोकारो में कोरोना संक्रमण का एक और मामला, राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 14 हुई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CoronaVirus in Jharkhand: बोकारो में कोरोना संक्रमण का एक और मामला, राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 14 हुई
Fri, 10 Apr 2020 08:06 AM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Fri, 10 Apr 2020 08:06 AM IST
विज्ञापन
झारखंड में कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के बोकारो जिले में चंद्रपुरा प्रखंड के तेलो गांव में कोरोना वायरस संक्रमण के एक और मामले की पुष्टि हुई है, जिसे मिलाकर राज्य में अब महामारी के कुल रोगियों की संख्या 14 हो गई है।
विज्ञापन
इससे पूर्व कल देर रात बोकारो में चार और रांची में पांच नए मामलों की पुष्टि हुई थी, इनमें से एक मरीज की बोकारो में मौत भी हो गई थी। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
झारखंड सरकार दो नई कोरोना वायरस जांच प्रयोगशाला बनाने में जुटी
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य सरकार कोरोना वायरस संक्रमण की जांच में तेजी लाने की जरूरत के बीच रांची के इटकी में और धनबाद के पाटलीपुत्र मेडिकल कालेज अस्पताल (पीएमसीएच) में दो नई प्रयोगशालाएं स्थापित करने में जुटी है।
विज्ञापन
उन्होंने मीडियाकर्मियों से कहा कि राज्य सरकार ने भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) से रांची के इटकी और पीएमसीएच में बनाई जा रही इन दो प्रयोगशालाओं को कोरोना वायरस की जांच की अनुमति एवं मान्यता देने का अनुरोध किया है।
गुप्ता ने कहा कि राज्य में तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की जांच के लिए और प्रयोगशालाओं की आवश्यकता है। इतना ही नहीं राज्य ने केन्द्र सरकार से चिकित्सा उपकरणों और दवाइयों की भी मांग की है, लेकिन अभी इसकी आपूर्ति समुचित मात्रा में नहीं हो पा रही है।
उन्होंने कहा कि इस संबंध में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन को पत्र भी लिखा है। झारखंड में अभी तक कुल 14 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें से 72 वर्षीय एक रोगी की बुधवार देर रात बोकारो में मौत हो गई थी।