फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: Amit Shah attack on CM Hemant Soren in Chaibasa News in Hindi

Amit Shah: हेमंत भाई...नौकरी देने की हिम्मत नहीं तो कुर्सी खाली कर दो..., शाह ने सीएम सोरेन पर किया तीखा हमला

Sat, 07 Jan 2023 02:20 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 07 Jan 2023 02:20 PM IST
सार

अमित शाह ने कहा, झारखंड में नौकरी के नाम पर युवाओं को ठगा गया। शिक्षा के नाम पर बच्चों को ठगा गया। जनजातीय समुदाय को कल्याणकारी योजनाओं के नाम पर धोखा दिया गया।

विज्ञापन
Jharkhand: Amit Shah attack on CM Hemant Soren in Chaibasa News in Hindi
अमित शाह - फोटो : ANI

विस्तार

गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को झारखंड के चाईबासा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, राज्य के सीएम आदिवासी हैं, लेकिन यह सरकार आदिवासी विरोधी है। उनके कार्यकाल में भ्रष्टाचार चरम पर है; आदिवासी जमीन  पर बिचौलियों और हड़पने वालों का समय आ गया है। शाह ने कहा,  राज्य में युवाओं और माताओं-बहनों को धोखा देने का काम किया जा रहा है। खाद्यान, रोजगार और शिक्षा के नाम पर उन्हें धोखा दिया जा रहा है। 

विज्ञापन


नौकरियां देने की हिम्मत नहीं तो कुर्सी खाली करो 
अमित शाह ने कहा, झारखंड में नौकरी के नाम पर युवाओं को ठगा गया। शिक्षा के नाम पर बच्चों को ठगा गया। जनजातीय समुदाय को कल्याणकारी योजनाओं के नाम पर धोखा दिया गया। उन्होंने सोरेन सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि अगर युवाओं को नौकरियां देने की हिम्मत नहीं है तो कुर्सी खाली कर दो... हम झारखंड में नौकरी देने का काम कर देंगे। 
विज्ञापन


अब सब आपको जान गए हैं 

शाह ने कहा, झारखंड के घुसपैठियों से आदिवासियों की रक्षा करने की जिम्मेदारी हेमंत सोरेन सरकार की है कि नहीं? हेमंत भाई..अब सब आपको जान गए हैं, अपनी वोट बैंक की राजनीति के लिए आदिवासियों की रक्षा और उनके भविष्य के साथ जो आप छेड़खानी कर रहें इसके लिए यहां के लोग आपको माफ नहीं करेंगे। उन्होंने आगे कहा, जब रघुबर दास को पूर्ण बहुमत मिला, तब हमारी सरकार ने शिक्षा, सड़क और बिजली के लिए परियोजनाएं शुरू कीं। लेकिन फिर एक ऐसी सरकार आई जिसने झारखंड को बर्बाद कर दिया। क्या हेमंत सरकार अटल जी द्वारा बिहार से अलग राज्य के कल्याण के लिए काम कर रही है? लंबित मांग को पूरा कर रही है?

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed