Jharkhand: आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने किया एलान, 'राज्य में भाजपा के साथ मिलकर लड़ेंगे विधानसभा चुनाव'
झारखंड में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) के अध्यक्ष सुदेश महतो ने बड़ा एलान किया है। सुदेश महतो ने कहा कि- उनकी पार्टी भाजपा के साथ गठबंधन में राज्य में विधानसभा चुनाव लड़ेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमित शाह से मुलाकात के बाद किया एलान
बता दें कि आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो ने पूर्व भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद इसका एलान किया है। सुदेश महतो ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में जानकारी देते हुए लिखा, आज नई दिल्ली में माननीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात हुई। इस अवसर पर झारखंड के विकास, वर्तमान राजनीतिक हालात और आगामी विधानसभा चुनाव से संबंधित विभिन्न विषयों पर गहन चर्चा हुई। एनडीए सरकार झारखंड राज्य के लिए आवश्यक है और हम एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे।
आज नई दिल्ली में माननीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी से मुलाकात हुई। इस अवसर पर झारखंड के विकास, वर्तमान राजनीतिक हालात और आगामी विधानसभा चुनाव से संबंधित विभिन्न विषयों पर गहन चर्चा हुई।
विज्ञापन विज्ञापन
एनडीए सरकार झारखंड राज्य के लिए आवश्यक है और हम एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे। pic.twitter.com/bCwJKq9Mrp — Sudesh Mahto (@SudeshMahtoAJSU) August 26, 2024
चंपई सोरेन NDA का हिस्सा बने तो अच्छा होगा- सुदेश
वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात पर आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा, झारखंड के मौजूदा राजनीतिक हालात और राज्य सरकार ने राज्य को जिस स्थिति में पहुंचा दिया है, उस पर चर्चा हुई। यह तय हुआ है कि हम साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। इस दौरान राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को लेकर पूछ गए सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर चंपई सोरेन एनडीए का हिस्सा बनते हैं तो यह अच्छा होगा।
#WATCH | On his meeting with Union Home Minister Amit Shah, All Jharkhand Students Union (AJSU) president Sudesh Mahto says, "A discussion was done on the present political situation in Jharkhand and the situation in which the state government has brought the state...It has been… pic.twitter.com/OS8zUcZEMP
— ANI (@ANI) August 26, 2024
'8 सितंबर को सीएम को देंगे बेरोजगारों का बायोडाटा'
वहीं आजसू सुप्रीमो ने राज्य की झारखंड मुक्ति मोर्चा-कांग्रेस और राजद सरकार पर निशाना साधते हुए एक ट्वीट में लिखा- आजसू पार्टी ने राज्य के बेरोजगार युवाओं के हक के लिए कमर कस ली है। हम राज्यभर से पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं का बायोडाटा इकट्ठा कर आगामी 8 सितंबर को मुख्यमंत्री को सौंपेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.