फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Air show will be organized first time in Ranchi 19-20 April Deputy Commissioner invited CM-Governor

Jharkhand: रांची में पहली बार 19-20 अप्रैल को आयोजित होगा एयर शो, सीएम और राज्यपाल को उपायुक्त ने दिया आमंत्रण

Thu, 17 Apr 2025 01:59 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 17 Apr 2025 01:59 PM IST
सार

Air show in Ranchi: राजधानी रांची में पहली बार एयर शो आयोजित होगा। भारतीय सेना द्वारा 19 और 20 अप्रैल को एयर शो का आयोजन किया जाएगी। मुख्यमंत्री और राज्यपाल को रांची उपायुक्त ने आमंत्रण दिया।

विज्ञापन
Jharkhand Air show will be organized first time in Ranchi 19-20 April Deputy Commissioner invited CM-Governor
सीएम को आमंत्रण देते हुए उपायुक्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड की राजधानी रांची में पहली बार भारतीय सेना के द्वारा एयर शो का आयोजन किया जा रहा है। बता दें कि रांची के नामकुम स्थित आर्मी ग्राउंड में एयर शो का आयोजन आगामी 19 और 20 अप्रैल को होने जा रहा है। इसको लेकर तैयारिया जोरो शोरों से की जा रही है। इसी कड़ी में रांची उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री के द्वारा राज्यपाल संतोष गंगवार को राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आमंत्रित किया गया है।

विज्ञापन




भारतीय सेना अपने पराक्रम और शौर्य की वजह से विश्व भर में अपनी एक अलग पहचान स्थापित कर चुकी है। भारतीय सेना का शौर्य रांची वासियों को देखने मिलेगा। राजधानी रांची के इतिहास में पहली बार भारतीय सेना के द्वारा एयर शो का आयोजन किया जा रहा है। बता दें, एयर शो के दौरान भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण टीम अपने विमान कौशल और अद्भुत करतबों से दर्शकों को रोमांचित करेगी। रांची जिला प्रशासन कार्यक्रम को सफल बनाने में जुट चुका है। इसी कड़ी में रांची उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल संतोष गंगवार को एयर शो में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: झारखंड के छात्र ने देहरादून में खुद को मारी गोली, हालत गंभीर, डिप्रेशन में होने की बात आ रही सामने
विज्ञापन
विज्ञापन


एयर शो का शेड्यूल कुछ इस प्रकार
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एयर शो का कार्यक्रम सुबह 09:45 बजे से शुरू होगा और 10:45 बजे समाप्त होगा। दोनों ही दिन कार्यक्रम की समय अवधि एक रहेगी। कार्यक्रम में लोगों का आवागमन निःशुल्क रहेगा। एयर शो का आनंद लेने के लिए सुबह 08:30 बजे तक खोजाटोली आर्मी मैदान में पहुंचना होगा। कार्यक्रम स्थल पर सभी लोगों के लिए बैठने की उचित व्यवस्था की जा रही है।इसके अलावा वाहन पार्किंग, पेयजल और शौचालय जैसी व्यवस्था भी उपलब्ध रहेगी। 

यह भी पढ़ें: पार्टी कार्यालय पहुंचे CM हेमंत सोरेन, JMM को राष्ट्रीय पार्टी के तौर पर स्थापित करने का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed