{"_id":"5f262f38a153c72dfa78cbeb","slug":"jharkhand-a-naxalite-arrested-in-khunti-bounty-of-two-lakh-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: खूंटी में दो लाख रुपए का इनामी नक्सली गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: खूंटी में दो लाख रुपए का इनामी नक्सली गिरफ्तार
Sun, 02 Aug 2020 08:42 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 02 Aug 2020 08:42 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन ‘पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएलएफआई) के स्वयंभू एरिया कमांडर एवं दो लाख रुपये के इनामी नक्सली दीत नाग को खूंटी जिले में पिस्तौल, एके 47 राइफल की गोलियां एवं अन्य गोला-बारूद के साथ शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
खूंटी के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि दीत नाग दो लाख रुपये का इनामी उग्रवादी है। पुलिस ने उसके पास से एक गोलियों से भरी देसी पिस्तौल, एके-47 की 11 गोलियां, पिट्ठू, पीएलएफआई की रसीद और पर्चा बरामद किया है।
विज्ञापन
शेखर ने बताया कि नाग के अड़की-मुरहू थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय रहने की सूचना पुलिस को लगातार मिल रही थी, जिसके बाद जिले के अड़की और मुरहू थानों के पुलिसकर्मियों की संयुक्त टीम ने विशेष छापामारी अभियान चलाया और अड़की थाना क्षेत्र के चाड़ाडीह रायतोड़ांग के जंगल से उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि नाग पड़ोसी जिले चाईबासा के बंदगांव और खूंटी जिले के मुरहू और अड़की थाना क्षेत्र में सक्रिय था। उसके खिलाफ मुरहू थाने में 15 और अड़की थाने में पांच मामले दर्ज हैं, जिनमें सात मामले हत्या के हैं। पुलिस पिछले कई वर्षों से उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत थी। उन्होंने बताया कि नाग की टीम के ज्यादातर लोग या तो मारे जा चुके हैं या पकड़े जा चुके हैं।