फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: A grand statue of Lord Birsa Munda will be built

Jharkhand: भगवान बिरसा मुंडा की बनेगी भव्य प्रतिमा, मंत्री सुदिव्य कुमार ने किया स्थल का निरीक्षण

Fri, 02 May 2025 11:02 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 02 May 2025 11:02 PM IST
सार

Jharkhand: मंत्री ने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा की यह भव्य प्रतिमा एक बड़ी पहाड़ी पर बनाई जाएगी, जो रांची-टाटा रोड के किनारे है। इसके लिए मंत्री ने इलाके का दौरा किया और सबसे उपयुक्त स्थान का चयन किया।

विज्ञापन
Jharkhand: A grand statue of Lord Birsa Munda will be built
स्थल का निरीक्षण करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर विकास और पर्यटन मंत्री श्री सुदिव्य कुमार ने कहा है कि झारखंड में भगवान बिरसा मुंडा की एक भव्य प्रतिमा बनाई जाएगी, जिसे "STATUE OF STRENGTH" नाम दिया गया है। यह प्रतिमा झारखंड की पहचान बनेगी और राज्य के पर्यटन और संस्कृति को बढ़ावा देगी।

विज्ञापन


पढ़ें : जातिगत जनगणना को लेकर बोलीं मंत्री दीपिका पांडे सिंह- यह कांग्रेस पार्टी की जीत है

विज्ञापन

शुक्रवार को मंत्री सुदिव्य कुमार ने रांची के बायोडायवर्सिटी पार्क और रांची-टाटा रोड के पास नामकुम प्रखंड के हाहाप पंचायत में प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। मंत्री ने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा की यह भव्य प्रतिमा एक बड़ी पहाड़ी पर बनाई जाएगी, जो रांची-टाटा रोड के किनारे है। इसके लिए मंत्री ने इलाके का दौरा किया और सबसे उपयुक्त स्थान का चयन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या-क्या बनेगा इस परियोजना में

  • पहाड़ी की चोटी पर भगवान बिरसा मुंडा की भव्य प्रतिमा

  • पहाड़ी क्षेत्र में पार्क, कैफेटेरिया और पार्किंग की सुविधा

  • पहाड़ी पर चढ़ने के लिए सड़क का निर्माण

बायोडायवर्सिटी पार्क में न्यूट्रीशन पार्क और महिलाओं को मिलेगा प्रशिक्षण
बायोडायवर्सिटी पार्क के निरीक्षण के दौरान मंत्री ने निर्देश दिया कि यहां एक न्यूट्रीशन पार्क भी बनाया जाए। इसमें पर्यटकों के लिए जरूरी सुविधाएं रहेंगी। साथ ही, स्थानीय महिलाओं को होटल प्रबंधन संस्थान (IHM) के ज़रिए आतिथ्य सेवा (हॉस्पिटैलिटी) में प्रशिक्षण देने की बात कही, जिससे उन्हें रोजगार मिल सके और पर्यटकों को बेहतर सेवा मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed