फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand 90-year-old man burnt to death girl injured

झारखंड: चतरा में दो दुकानों में लगी आग, 90 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, एक बच्ची गंभीर रूप से घायल

Thu, 07 Apr 2022 03:39 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, चतरा
पीटीआई, चतरा Published by: देव कश्यप Updated Thu, 07 Apr 2022 03:39 AM IST
सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना जिले के गुदरी बाजार इलाके में हुई, आग शार्ट सर्किट से लगने का अनुमान लगाया जा रहा है।  उन्होंने बताया कि दमकल विभाग की एक टीम और स्थानीय लोगों ने छह घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
Jharkhand 90-year-old man burnt to death girl injured
दुकान में लगी आग (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के चतरा जिले में बुधवार तड़के दो मंजिला मकान के नीचे बने दो दुकानों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया और एक 90 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई जबकि झुलसने से एक बच्ची गंभीर रूप से जख्मी हो गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी है। 

विज्ञापन


छह घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया आग पर काबू
पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना जिले के गुदरी बाजार इलाके में हुई, आग शार्ट सर्किट से लगने का अनुमान लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दमकल विभाग की एक टीम और स्थानीय लोगों ने छह घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


दुकान मालिकों संतन केशरी और अशोक केशरी ने कहा कि उनका परिवार दो मंजिला इमारत की सबसे ऊपरी मंजिल पर रहता है, बुधवार को सुबह करीब तीन बजे आग लगने के बाद वे सभी किसी तरह छत से बगल के घर में भागने में सफल रहे। लेकिन उनके 90 वर्षीय पिता महादेव साव और उनकी पांच वर्षीय भतीजी ग्राउंड फ्लोर पर एक कमरे में सो रहे थे, जहां से आग लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुजुर्ग की जलने से मौत हो गई जबकि बच्ची गंभीर रूप से घायल है। बच्ची को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे हजारीबाग जिले के एक चिकित्सा केंद्र में रेफर कर दिया। परिवार की ग्राउंड फ्लोर पर तीन दुकानें हैं, जिसमें एक किराना स्टोर भी शामिल है।


एक करोड़ की संपत्ति जलकर राख
घटना की सूचना मिलते ही चतरा जिले के पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन, अनुमंडल पदाधिकारी मों मुमताज अंसारी व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अविनाश कुमार मौके पर पहुंचे। पीडिट परिवार ने दावा किया कि दुकान में रखी तीन लाख रुपये नकद समेत एक करोड़ रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed