{"_id":"6440ee620e680672c40ad086","slug":"jharkhand-80-people-falls-sick-after-eating-fake-chaat-masala-in-dhanbad-s-village-fair-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: नकली चाट मसाला खाने से 80 लोग बीमार, मरीजों की संख्या देख बुलाने पड़े अतिरिक्त डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: नकली चाट मसाला खाने से 80 लोग बीमार, मरीजों की संख्या देख बुलाने पड़े अतिरिक्त डॉक्टर
Thu, 20 Apr 2023 01:26 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता महतो
Updated Thu, 20 Apr 2023 01:26 PM IST
सार
डॉक्टर ओझा ने बताया कि अचानक से इतने ज्यादा मरीजों के अस्पताल में आने से इमरजेंसी वार्ड में बेड कम पड़ गए थे। ऐसे में कुछ मरीजों को अन्य वार्डों के खाली बेड में लिटाना पड़ा।
विज्ञापन
नकली चाट मसाला
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के धनबाद जिले में गांव के मेले में नकली चाट मसाला खाने से 80 लोग बीमार पड़ गए, जिसमें ज्यादातर बच्चे थे। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार को करमाटांड़ पंचायत क्षेत्र में घटा। भोक्ता मेले से वापस लौटने के बाद गांववासियों को पेट दर्द के साथ उलटी होने लगी।
अस्पताल के मेडिसिन विभाग के प्रमुख डॉक्टर यूके ओझा ने बताया कि करीबन 80 लोगों को रात के साढ़े दस बजे शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। मरीजों में ज्यादातर बच्चे शामिल थे।
उन्होंने कहा कि उनमें से एक बच्चे की हालत काफी गंभीर है। बीमारों में सबसे कम उम्र की मरीज नौ वर्षीय पिंकी कुमारी और सबसे बुजुर्ग मरीज 44 वर्षीय विजय महतो है। डॉक्टर ओझा ने बताया कि अचानक से इतने ज्यादा मरीजों के अस्पताल में आने से इमरजेंसी वार्ड में बेड कम पड़ गए थे। ऐसे में कुछ मरीजों को अन्य वार्डों के खाली बेड में लिटाना पड़ा।
विज्ञापन
एक साथ इतने ज्यादा मरीजों के आने से अतिरिक्त डॉक्टरों और नर्सों को भी बुलाना पड़ा। इस घटना के बाद धनदाब सिविल सर्जन डॉक्टर आलोक विश्वकर्मा ने अस्पताल का दौरा किया और जांच के आदेश भी दिए।