{"_id":"645a75364381e90f4c0348c8","slug":"jharkhand-8-arrested-as-police-bust-two-gangs-involved-in-snatchings-latest-news-update-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: पुलिस ने स्नैचिंग में शामिल दो गिरोहों का भंडाफोड़; अब तक आठ गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: पुलिस ने स्नैचिंग में शामिल दो गिरोहों का भंडाफोड़; अब तक आठ गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
Tue, 09 May 2023 10:00 PM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, जमशेदपुर
पीटीआई, जमशेदपुर
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Tue, 09 May 2023 10:00 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में एक पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले का रहने वाला है। उसका घर बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह के पास है। आरोपियों के पास से 13 मोबाइल फोन, महिलाओं के पर्स और दो मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। गिरोह के अन्य सदस्यों को पकड़ने के लिए आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
विस्तार
झारखंड के पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों के विभिन्न हिस्सों से मंगलवार को छीना-झपटी की घटनाओं में शामिल दो गिरोहों का भंडाफोड़ किया गया। इस दौरान आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरोह ज्यादातर उन महिलाओं को निशाना बनाता था, जो अकेले सड़क पर निकलती थीं।
विज्ञापन
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रभात कुमार ने बताया कि जमशेदपुर और आसपास के इलाकों में चेन स्नैचिंग जैसी वारदातों की बढ़ती संख्या को देखते हुए ऐसे अपराधों में शामिल लोगों को पकड़ने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया था। सोमवार को साकची थाना क्षेत्र से दो कथित आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि उनके द्वारा मुहैया कराए गए सुराग के आधार पर मंगलवार को आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा गिरोह के सदस्यों द्वारा छीने गए मोबाइल फोन को अनलॉक करने के आरोप में एक मोबाइल दुकान के मालिक को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में एक पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले का रहने वाला है। उसका घर बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह के पास है। आरोपियों के पास से 13 मोबाइल फोन, महिलाओं के पर्स और दो मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। गिरोह के अन्य सदस्यों को पकड़ने के लिए आगे की जांच की जा रही है।