{"_id":"62c861914d073c2fdf115d7e","slug":"jharkhand-50-animals-locked-in-school-died-of-suffocation-incident-of-chilgo-village-of-amrapara-development-block-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: स्कूल में बंद 50 पशु दम घुटने से मरे, अमरापारा विकास खंड के चिलगो गांव की घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: स्कूल में बंद 50 पशु दम घुटने से मरे, अमरापारा विकास खंड के चिलगो गांव की घटना
Fri, 08 Jul 2022 10:25 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाकुड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाकुड़
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 08 Jul 2022 10:25 PM IST
सार
विकास खंड पशुपालन अधिकारी फरहत जब्बार ने कहा कि प्रथमदृष्टया लगता है कि दम घुटने से पशुओं की मौत हुई, क्योंकि एक छोटे कमरे में 50 पशुओं को रखा गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
झारखंड के पाकुड़ जिले के एक गांव के स्कूल की पुरानी इमारत में बंद किए गए करीब 50 पशुओं की दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को बताया, अमरापारा विकास खंड के चिलगो गांव में यह घटना हुई।
विज्ञापन
ब्लॉक विकास अधिकारी (बीडीओ) कुमार देवेश द्विवेदी के मुताबिक, ग्रामीण कम तादाद में स्कूल की इमारत में पशुओं को रखते थे। लोगों ने बृहस्पतिवार रात 150 वर्ग फुट के कमरे में करीब 50 पशुओं को बंद कर दिया। सुबह उनमें से 48 पशु मृत पाए गए।
विज्ञापन
विकास खंड पशुपालन अधिकारी फरहत जब्बार ने कहा कि प्रथमदृष्टया लगता है कि दम घुटने से पशुओं की मौत हुई, क्योंकि एक छोटे कमरे में 50 पशुओं को रखा गया था। कमरे में दो खिड़कियां हैं, लेकिन दोनों ही बंद थी। घर में जगह न होने के कारण ग्रामीण वर्षों से इस पुरानी स्कूल इमारत में पशुओं को रखते आ रहे थे।
विज्ञापन