झारखंड: पलामू में 3 बच्चों की मौत, परिजनों ने लगाया गलत टीकाकरण का आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के पलामू जिले से तीन बच्चों की मौत का मामला सामने आया है। समाचार एजेंसी एएनआई से मिली जानकारी के मुताबिक, पलामू में 3 बच्चों की मौत हुई है और 6 को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि बच्चों का टीकाकरण होने के बाद ऐसा हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल प्रभाव से प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं इस मामले में एक अधिकारी अनिल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि मामला प्राथमिक दौर में है, जांच के बाद ही हम इस घटना का पता लगा सकते हैं।
#Jharkhand: 3 infants dead, 6 unwell in Palamu, locals allege it was after vaccination was administered. Administration is probing the matter, official Anil Kumar Srivastava says, 'Matter is in initial stages, only after investigation we can ascertain the reason.' pic.twitter.com/sqSQhKHhX0
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) April 9, 2018
इस मामले में विधायक राधाकृष्ण किशोर का बयान आया है। उन्होंने कहा कि टीम इस मामले की जांच कर रही है, अगर कुछ गलत पाया जाता है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस दुखद घटना के लिए मुख्यमंत्री रमन सिंह ने शोक व्यक्त किया है और पीड़ित परिवार वालों के लिए 1 लाख रुपये मुआवजा देने का निर्देश दिया है।
A team is probing the matter, if wrongdoings are found action will be taken. CM has expressed grief & directed for compensation of Rs.1 lakh each for families of infants who died: MLA Radhakrishna Kishore on death of infants in #Palamu allegedly due to vaccination #Jharkhand pic.twitter.com/irsH4Vvd1I
— ANI (@ANI) April 9, 2018