फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jal-jeevan-mission-swsm-karyakarini-baithak-vibhagiya-summit

रांची में बनी रणनीति: जल जीवन मिशन की योजनाओं के संचालन पर जोर, विभागों के बीच समन्वय मजबूत करने की तैयारी

Fri, 28 Aug 2026 05:02 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी Updated Fri, 28 Aug 2026 05:02 PM IST
सार

जल जीवन मिशन की तैयारियों को लेकर राज्य जल एवं स्वच्छता मिशन (SWSM) की कार्यकारिणी की बैठक गुरुवार को हुई। बैठक में प्रस्तावित विभागीय समिट की तैयारियों के साथ जल स्रोतों की स्थिरता, ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं के संचालन एवं रखरखाव और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को लेकर चर्चा की गई।

विज्ञापन
jal-jeevan-mission-swsm-karyakarini-baithak-vibhagiya-summit
झारखंड सरकार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड की राजधानी रांची में जल जीवन मिशन के अंतर्गत प्रस्तावित विभागीय समिट की तैयारियों को लेकर राज्य जल एवं स्वच्छता मिशन (SWSM) की कार्यकारिणी की बैठक गुरुवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विभागीय सचिव श्री अबु इमरान ने की।

विज्ञापन

बैठक में जल जीवन मिशन के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रमुख एजेंडों में जल संरचना परियोजनाओं का समय पर क्रियान्वयन, ‘कैच द रेन’ अभियान, पेयजल स्रोतों की स्थिरता तथा ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं के संचालन एवं रखरखाव जैसे विषय शामिल रहे।

विज्ञापन

विशेष रूप से पेयजल स्रोतों की स्थिरता और ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं के संचालन एवं रखरखाव पर गहन विचार-विमर्श किया गया। इन विषयों के सफल क्रियान्वयन के लिए विभिन्न विभागों की भूमिका और जिम्मेदारियों को स्पष्ट करते हुए आपसी समन्वय मजबूत करने पर जोर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही, ग्रामीण क्षेत्रों में जल स्रोतों की दीर्घकालिक उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा जलापूर्ति योजनाओं के सतत संचालन के लिए ठोस रणनीति तैयार करने की आवश्यकता पर बल दिया गया।

बैठक में ये विभाग हुए शामिल
बैठक में पंचायती राज विभाग, जल संसाधन विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसके अलावा यूनिसेफ  के WASH विशेषज्ञ भी बैठक में उपस्थित रहे।



ये भी पढ़ें- बिहार: नालंदा में लगेंगी 8 बायोगैस इकाइयां, 1300 वर्मी कंपोस्ट पिट पर मिलेगा 50% अनुदान, ऑनलाइन आवेदन शुरू

बैठक में निर्णय लिया गया कि विभागीय समिट के माध्यम से जल जीवन मिशन के लक्ष्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा। विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर ग्रामीण क्षेत्रों में ‘हर घर नल से जल’ की उपलब्धता को स्थायी और गुणवत्तापूर्ण बनाने की दिशा में ठोस प्रयास किए जाएंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed