{"_id":"59c23be44f1c1bb2688b57ca","slug":"jahrkhand-cm-raghubar-das-urges-judiciary-to-pass-judgements-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"रघुवार दास ने की अपील, हिंदी में आने चाहिए अदालत के फैसले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रघुवार दास ने की अपील, हिंदी में आने चाहिए अदालत के फैसले
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Wed, 20 Sep 2017 03:29 PM IST
विज्ञापन
रघुबर दास
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में हिंदी को लेकर चर्चाएं जोर पर हैं, लोग अंग्रेजी के साथ-साथ हिंदी को महत्व देने की अपील कर रहे हैं। इसी क्रम में झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कोर्ट में अपील की है कि कोर्ट अपने फैसले हिंदी में सुनाए, साथ ही कोर्ट में बहस भी हिंदी में ही हो।
विज्ञापन
गौरतलब है कि हिंदी दिवस के मौके पर उन्होंने कहा था कि चुकि ज्यादातर लोगों को अंग्रेजी नहीं आती है, इसलिए वे कोर्ट के उनके वकील द्वारा दिए गए तर्क समझ ही नहीं पाते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ऐसे ही जब कोर्ट अपना फैसला सुनाता है, उस वक्त आम नागरिक पूरी तरह से समझ नहीं पातें हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें ऐसे छोटे-छोटे कदम उठाने चाहिए जिससे हमारी मातृ भाषा सुरक्षीत रहे।
विज्ञापन
पढ़ें: 'पॉर्न' जैसी इस किताब को सरकार ने किया बैन, ये है वजह
इस तरह के कदम उठाकर हम हिंदी को प्रमोट कर सकते हैं। जिससे हमारी संस्कृति अगली पीढ़ी तक पहुंच सकेगी। साथ ही रघुवर दास ने सरकारी अधिकारियों से फाइल में ध्यान देने योग्य बात को भी हिंदी में लिखने की बात कही है।