फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   illegal slaughterhouses will be closed in 72 hours Now in Jharkhand

यूपी के बाद अब झारखंड में अवैध बूचड़खाने 72 घंटे में बंद करने का आदेश

Tue, 28 Mar 2017 08:16 AM IST
amarujala.com- presented by: संदीप भ्ाट्ट
amarujala.com- presented by: संदीप भ्ाट्ट Updated Tue, 28 Mar 2017 08:16 AM IST
विज्ञापन
 illegal slaughterhouses will be closed in 72 hours Now in Jharkhand
एजेंसी / रांची। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बनी भाजपा सरकार द्वारा कड़ाई से अवैध बूचड़खाने बंद कराए जाने की तर्ज पर सोमवार को झारखंड सरकार ने भी राज्य में 72 घंटे के भीतर सभी अवैध बूचड़खानों को बंद करने का आदेश दे दिया।
विज्ञापन


झारखंड सरकार के गृह विभाग के प्रमुख सचिव एसकेजी रहाटे ने सोमवार को निर्देश जारी कर सभी जिलों के उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों एवं नगर निगमों तथा अधिसूचित क्षेत्रीय समितियों से कहा कि वे अपने यहां 72 घंटे के भीतर सभी अवैध बूचड़खानों को बंद करने का नोटिस तुरंत जारी करें।
विज्ञापन


उन्होंने सभी अधिकारियों को जिलों में नोडल अधिकारी बनाकर इस आदेश का क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का आदेश दिया। रहाटे ने अपने आदेश में कहा है कि अवैध बूचड़खानों को बंद कराने के साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि वैध बूचड़खाने पशुपालन विभाग और स्वास्थ्य विभाग के नियमों और निर्देशों का पूरी तरह से पालन करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed