फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   IED recovered from West Singhbhum forest; Girl injured due to gun firing accidentally in Gumla

Jharkhand: पश्चिम सिंहभूम के जंगल से बरामद किया गया आईईडी; गुमला में गलती से बंदूक चलने से बालिका घायल

Thu, 26 Dec 2024 03:13 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: बशु जैन Updated Thu, 26 Dec 2024 03:13 PM IST
सार

सीआरपीएफ, कोबरा, झारखंड जगुआर और जिला सशस्त्र पुलिस के जवानों ने बुधवार को दो गांवों मारंगपोंगा और दलाईगारा की सीमा के पास जंगल में विस्फोटक पाया। वहीं गुमला में गलती से बंदूक चलने से एक बालिका घायल हो गई। 

विज्ञापन
IED recovered from West Singhbhum forest; Girl injured due to gun firing accidentally in Gumla
पुलिस ने की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के जंगल से सुरक्षा बलों ने पांच किलोग्राम वजन का आईईडी बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि यह आईईडी प्रतिबंधित भाकपा (माओवादियों) ने नक्सल विरोधी अभियानों में लगे सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाने के लिए लगाया था।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक (एसपी) आशुतोष शेखर ने बताया कि सीआरपीएफ, कोबरा, झारखंड जगुआर और जिला सशस्त्र पुलिस के जवानों ने बुधवार को दो गांवों मारंगपोंगा और दलाईगारा की सीमा के पास जंगल में विस्फोटक पाया। बम निरोधक दस्ते ने 5 किलोग्राम वजनी आईईडी को मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस और सुरक्षा बल कोल्हान क्षेत्र में मिसिर बेसरा सहित शीर्ष माओवादी नेताओं की गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान चला रहे हैं। बेसरा पर एक करोड़ रुपये का इनाम है। 
विज्ञापन


बंदूक चलने से बालिका घायल
झारखंड के गुमला में गलती से बंदूक चलने से एक बालिका घायल हो गई। पुलिस ने बताया कि अनुष्का नाम की बालिका जंगली जानवरों और पक्षियों को भगाने वाली बंदूक चलाने से अचानक घायल हो गई। लड़की आईईडी विस्फोट में घायल नहीं हुई थी। एसपी ने कहा कि बालिका के परिजनों ने पुलिस को घटना के बारे में सूचित नहीं किया। वे उसे एक निजी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उसे राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान रांची रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस टीम ने गांव में लड़की के घर से बंदूक बरामद की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed