{"_id":"66c9c6d39731258fa106d578","slug":"i-will-work-for-the-tribal-and-poor-i-will-give-a-new-identity-to-jharkhand-in-the-country-says-champai-soren-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: 'गरीब-आदिवासी के लिए करूंगा काम, झारखंड को दिलाऊंगा नई पहचान'; पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: 'गरीब-आदिवासी के लिए करूंगा काम, झारखंड को दिलाऊंगा नई पहचान'; पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने भरी हुंकार
Sat, 24 Aug 2024 05:11 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: पवन पांडेय
Updated Sat, 24 Aug 2024 05:11 PM IST
सार
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन सरकार से बगावत करने के बाद से राज्य के कई जिलों का दौरा कर रहे हैं। इस कड़ी में सरायकेला-खरसावां पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया है। इस दौरान उन्होंने एलान किया वो देश में झारखंड को नई पहचान दिलाएंगे।
विज्ञापन
झारखंड को दिलाऊंगा नई पहचान- चंपई सोरेन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोल्हान टाईगर के नाम से मशहूर और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन जल्द ही राज्य में नई पार्टी बना सकते हैं। दरअसल मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने के बाद से नाराज चल रहे चंपई सोरेन ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया एक्स पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा से अपने रास्ते अलग कर लिए हैं।
जेएमएम छोड़ने के शुरुआती दौर में ये कयास लगाए जा रहे थे कि चंपई सोरेन भाजपा का दामन थाम सकते हैं। लेकिन इन कयासों पर भी उन्होंने विराम लगा दिया। वहीं पार्टी छोड़ने के बाद राज्य में कई जिलों का दौरा कर रहे, चंपई सोरेन ने सरायकेला-खरसावां में एलान किया कि आने वाले दिनों में वो गरीब और आदिवासियों के लिए इस तरह काम करूंगा कि झारखंड को देश में एक नई पहचान दिला सकूं।
मंच से फिर चंपई सोरेन ने बयां किया दर्द
सरायकेला खरसावां पहुंचने पर पूर्व सीएम और जेएमएम नेता चंपई सोरेन का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इसके बाद जनता को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने मंच से अपना दर्द फिर से बयां करते हुए कहा कि मैंने जिस पार्टी को खून पसीने से सींचा उसी पार्टी ने मुझे सम्मान नहीं दिया। इससे पहले चंपई सोरेन ने अपने आगामी राजनीतिक सफर के लिए साफ कहा था कि यदि कोई साथी मिलता है, तो वे गठबंधन करने से परहेज नहीं करेंगे। उनके रास्ते खुले हैं। लेकिन अब वो अलग पार्टी बनाने का मन बना चुके हैं।
चंपई सोरेन ने इस दौरान कहा किया कि झारखंड अलग राज्य के लिए मैं महीनों तक जंगल में भटकता रहा, अब जब झारखंड राज्य बने 24 साल हो गए हैं, तो मैंने नया अध्याय लिखने की घोषणा की है। उम्मीद है आप सभी का प्यार पहले की तरह मुझ मिलता रहेगा।

#WATCH | Former CM and JMM leader Champai Soren says, " In the coming days, I will work for the tribal and poor people in such a way that I will give a new identity to Jharkhand in the country..." pic.twitter.com/V1x17lJKFe
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 24, 2024
मंच से फिर चंपई सोरेन ने बयां किया दर्द
सरायकेला खरसावां पहुंचने पर पूर्व सीएम और जेएमएम नेता चंपई सोरेन का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इसके बाद जनता को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने मंच से अपना दर्द फिर से बयां करते हुए कहा कि मैंने जिस पार्टी को खून पसीने से सींचा उसी पार्टी ने मुझे सम्मान नहीं दिया। इससे पहले चंपई सोरेन ने अपने आगामी राजनीतिक सफर के लिए साफ कहा था कि यदि कोई साथी मिलता है, तो वे गठबंधन करने से परहेज नहीं करेंगे। उनके रास्ते खुले हैं। लेकिन अब वो अलग पार्टी बनाने का मन बना चुके हैं।
चंपई सोरेन ने इस दौरान कहा किया कि झारखंड अलग राज्य के लिए मैं महीनों तक जंगल में भटकता रहा, अब जब झारखंड राज्य बने 24 साल हो गए हैं, तो मैंने नया अध्याय लिखने की घोषणा की है। उम्मीद है आप सभी का प्यार पहले की तरह मुझ मिलता रहेगा।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन