{"_id":"d2507914-3e0a-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"husband-married-her-wife-to-his-boyfriend","type":"story","status":"publish","title_hn":"... जब पति ने प्रेमी से रचाई पत्नी की शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
... जब पति ने प्रेमी से रचाई पत्नी की शादी
रांची/जादूगोड़ा/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 04 Dec 2012 05:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहते हैं प्यार अंधा होता है, इसकी बानगी उस समय देखने को मिली, जब एक महिला शादी के बाद प्यार कर बैठी और उसने प्रेमी के साथ जीने-मरने की कसमें खा लीं। उसके पति को पता चला तो उसने खुशी-खुशी पत्नी का हाथ उसके प्रेमी को सौंप दिया। मामला रांची के जादूगोड़ा कसबे का है।
विज्ञापन
घाटशिला के कीताडीह निवासी बहादुर सोरेन की पुत्री पुष्पा का विवाह वर्ष 2010 में जादूगोड़ा के डुंगरीडीह निवासी राजन सोरेन के साथ हुआ था। शादी के बाद दोनों का दाम्पत्य जीवन सुखमय बीत रहा था। इस दौरान एक बेटा भी हुआ। इस बीच पुष्पा का माटीगोड़ा निवासी कुमार मार्डी के साथ प्रेम संबंध बन गए।
विज्ञापन
शनिवार को पुष्पा को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखे जाने के बाद गांव में पंचायत बुलाई गई। इसमें राजन ने पुष्पा की खुशी के लिए उसका त्याग करना उचित समझा और पंचों की सहमति से उसे प्रेमी के हवाले कर दिया। पंचों ने प्रेमी पर 22 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
एक तरफ महज 22 हजार देकर अपनी प्रेमिका को पाने की खुशी कुमार मार्डी के चेहरे पर झलक रही थी, तो दूसरी तरफ सिर झुकाए बैठी पुष्पा को इस बात का दुख था की उसकी भावनाओं को समझने की कोशिश किसी ने नहीं की। वहीं, राजन अपनी पत्नी को नम आखों से विदाई दे रहा था जबकि उसके गोद में खेल रहा साल भर का अबोध बच्चा बार-बार मां की ओर बांह फैलाकर उसे गोद में लेने का इशारा कर रहा था।