फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   human trafficking gang caught by police in Dumka who were trafficking girls

झारखंड: शादी का झांसा देकर लड़कियों की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, आठ धरे गए

Fri, 04 Jun 2021 10:31 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, दुमका
पीटीआई, दुमका Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 04 Jun 2021 10:31 PM IST
सार

झारखंड के दुमका जिले की गरीब घर की लड़कियों के साथ विवाह का प्रपंच रचकर उत्तर प्रदेश और हरियाणा आदि राज्यों में ले जाकर उन्हें अनैतिक कार्य में ढकेलने वाले एक गिरोह का पुलिस ने शुक्रवार को पर्दाफाश किया।

विज्ञापन
human trafficking gang caught by police in Dumka who were trafficking girls
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

झारखंड के दुमका जिले की गरीब घर की लड़कियों के साथ विवाह का प्रपंच रचकर उत्तर प्रदेश और हरियाणा आदि राज्यों में ले जाकर उन्हें अनैतिक कार्य में ढकेलने वाले एक गिरोह का पुलिस ने शुक्रवार को पर्दाफाश किया। पुलिस ने गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


दुमका के पुलिस उपाधीक्षक विजय कुमार ने बताया कि दुमका की गरीब लड़कियों के अभिभावकों को धन का लालच देकर इस गिरोह के लोग विवाह का प्रपंच रचते थे। इसके बाद लड़कियों को मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और हरियाणा आदि प्रदेशों में ले जाकर अनैतिक धंधों में धकेल देते थे।
विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए लोगों में से एक मध्यप्रदेश और छह उत्तर प्रदेश के हैं, वहीं एक दुमका का बिचौलिया है। इस गिरोह का काम मानव तस्करी करना है। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के नंबर की एक कार, विवाह के दो जोड़ी कपड़े, 80 हजार रुपये, मोबाइल और आधार कार्ड आदि जब्त किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मानव तस्कर गिरोह के लोग दुमका जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित बड़तल्ली गांव के आनंद पाल नामक बिचौलिए के बुलावे पर आए थे। यह जानकारी मिलने पर पुलिस टीम ने दासोराय गांव के पेट्रोल पंप के पास कार रोककर आठों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तस्करों की पहचान दुमका के आनंद पाल, उत्तर प्रदेश निवासी सानू अली, रघुनाथ सिंह, सोमनाथ, राम स्वरूप सिंह, हमीद, राजेंद्र और मध्य प्रदेश के भिंड के रहने वाले लखन जाटव के तौर पर की गई है।


पुलिस के अनुसार गिरफ्तार तस्करों में से सोमनाथ और राजेंद्र सिंह विवाह का प्रपंच रचने के लिए दुमका के एक गांव में दूल्हा बनने वाले थे। अब तक मिली जानकारी के अनुसार कुछ बच्चियों को गिरोह ने दूसरे राज्यों में ले जाकर बेच दिया है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed