फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Home Minister Amit Shah held a secret strategy meeting in Ranchi, gave these big tasks to BJP leaders

Jharkhand: रांची में गृहमंत्री अमित शाह की गोपनीय रणनीति बैठक, बीजेपी नेताओं को दिए ये बड़े टास्क

Thu, 10 Jul 2025 09:03 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 10 Jul 2025 09:03 PM IST
सार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रांची में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक के बाद झारखंड बीजेपी नेताओं के साथ एक गोपनीय बैठक की। इस बैठक में संगठन को मजबूत करने, जनता से संवाद बढ़ाने और नीतिगत मुद्दों पर एकजुटता बनाए रखने पर जोर दिया गया। 
 

विज्ञापन
Home Minister Amit Shah held a secret strategy meeting in Ranchi, gave these big tasks to BJP leaders
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रांची में आयोजित पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक में शामिल होने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने झारखंड बीजेपी के शीर्ष नेताओं के साथ एक महत्वपूर्ण और गोपनीय बैठक की। दिल्ली रवाना होने से पहले हुई इस बैठक में संगठनात्मक रणनीति, आगामी चुनावी तैयारियों और राज्य की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और पूर्व सीएम चंपई सोरेन मौजूद थे। बैठक पूरी तरह से गोपनीय रखी गई, लेकिन सूत्रों के अनुसार इसमें झारखंड और बिहार की राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा की गई। साथ ही बिहार विधानसभा चुनाव में झारखंड बीजेपी नेताओं की संभावित भूमिका पर भी मंथन हुआ।
विज्ञापन


गृहमंत्री शाह ने नेताओं को प्रदेश में संगठन को और अधिक मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने नीतिगत मुद्दों पर एकजुटता बनाए रखने, केंद्र की योजनाओं की निगरानी करने, और जनता से संवाद बढ़ाने पर जोर दिया। अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर पार्टी के कार्यक्रमों को सक्रिय करने और जनता की समस्याएं जानकर उनके समाधान की दिशा में काम करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार देर शाम रांची पहुंचे अमित शाह का स्वागत बाबूलाल मरांडी, रघुवर दास, रविंद्र राय और आदित्य साहू सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने किया। यह दौरा और बैठक आगामी राजनीतिक घटनाक्रमों की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed