{"_id":"63ea611c21de8973700462c0","slug":"hemant-soren-slams-bjp-said-once-called-inflation-dayan-now-it-appears-to-have-become-their-bhaujai-updates-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: सीएम हेमंत सोरेन ने भाजपा पर कसा तंज, कहा- BJP कभी महंगाई को डायन कहती थी और अब...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: सीएम हेमंत सोरेन ने भाजपा पर कसा तंज, कहा- BJP कभी महंगाई को डायन कहती थी और अब...
Mon, 13 Feb 2023 09:41 PM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 13 Feb 2023 09:41 PM IST
सार
सीएम ने आरोप लगाया कि राज्य में विपक्ष उनकी सरकार को गिराने की साजिश रच रहा है, क्योंकि वह नहीं चाहता कि झारखंड आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 20 साल तक झारखंड पर शासन किया, लेकिन राज्य देश में सबसे पिछड़े राज्यों में से एक रहा।
विज्ञापन
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
- फोटो : ANI
विस्तार
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को महंगाई और बेरोजगारी को लेकर केंद्र की भाजपा नीत सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भगवा पार्टी ने कभी महंगाई को डायन बताया था, लेकिन लगता है अब वह पार्टी की भौजाई (भाभी) बन गई है।
विज्ञापन
चतरा जिले में खतियानी जौहर यात्रा के तहत एक जनसभा को संबोधित करते हुए सोरेन ने आरोप लगाया कि भाजपा ने 20 साल तक झारखंड पर शासन किया, लेकिन किसी भी आदिवासी मुख्यमंत्री को अपना कार्यकाल पूरा नहीं करने दिया। जब एक अन्य आदिवासी राज्य की सत्ता संभाल रहा है तो भाजपा उसकी सरकार गिराने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यूपीए के शासन के दौरान कीमतों में मामूली वृद्धि पर हंगामा करने वाली पार्टी अब एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1,000 रुपये से अधिक और एक लीटर पेट्रोल की कीमत 100 रुपये से अधिक होने पर चुप है। उस समय उन्होंने महंगाई को डायन के रूप में देखा। अब ऐसा लगता है कि महंगाई उनकी भौजाई बन गई है।
विज्ञापन
सीएम ने आरोप लगाया कि राज्य में विपक्ष उनकी सरकार को गिराने की साजिश रच रहा है, क्योंकि वह नहीं चाहता कि झारखंड आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 20 साल तक झारखंड पर शासन किया, लेकिन राज्य देश में सबसे पिछड़े राज्यों में से एक रहा। उन्होंने गुजरात और महाराष्ट्र पर भी शासन किया, लेकिन वे राज्य आगे बढ़ गए। झारखंड को पीछे धकेल दिया गया, क्योंकि किसी भी आदिवासी को मुख्यमंत्री के तौर पर अपना कार्यकाल पूरा करने की अनुमति नहीं दी गई थी।
उन्होंने कहा कि झारखंड के पहले मुख्यमंत्री आदिवासी थे, लेकिन तीन साल पूरे होने से पहले ही उन्हें पद से हटा दिया गया। बाद में एक और आदिवासी को मुख्यमंत्री बनाया गया, लेकिन उन्हें भी तीन साल से ज्यादा इस पद पर नहीं रहने दिया गया। अब एक और आदिवासी राज्य की सत्ता संभाल रहा है और वे सरकार को गिराने की साजिश कर रहे हैं।
बढ़ती बेरोजगारी को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने दावा किया कि सुरक्षा बलों, बैंकों और रेलवे में रोजगार के अवसर कम हो गए हैं। पहले किसानों और मजदूरों के बेटे सुरक्षा बलों में शामिल होते थे, लेकिन अब अग्निवीर योजना शुरू की गई है, जो केवल चार साल के लिए रोजगार की गारंटी देती है। किसानों और मजदूरों के पढ़े-लिखे बच्चे बैंकों और रेलवे से जुड़ते थे, लेकिन अब बैंकों की संख्या कम कर दी गई है और रेलवे का निजीकरण किया जा रहा है।