फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Heavy rain lashes parts of Jharkhand

Jharkhand: झारखंड के कुछ हिस्सों में भारी बारिश, दीवार गिरी- घरों में घुसा पानी, अगले पांच दिनों तक अलर्ट जारी

Fri, 12 Aug 2022 04:03 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 12 Aug 2022 04:03 AM IST
सार

मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और रांची जैसे जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
Heavy rain lashes parts of Jharkhand
भारी बारिश का कहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सूखे जैसी स्थिति से जूझ रहे झारखंड के किसानों को बारिश होने से थोड़ी राहत जरूर मिली होगी। रांची सहित झारखंड के कुछ हिस्सों में गुरुवार को भारी बारिश हुई है। रांची मौसम विज्ञान के अधिकारी ने कहा कि झारखंड में अगले पांच दिनों तक बारिश जारी रहने की संभावना है और शुक्रवार को कुछ राहत मिलेगी।

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि पिछले दो महीने से सूखे जैसी स्थिति से जूझ रहे किसानों को भारी बारिश से आंशिक राहत मिली है। हालांकि शहरवासियों को दिन में जलजमाव और ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा। राजधानी के निचले इलाकों में पानी भर गया और कई घरों में बारिश का पानी घुस गया। 
विज्ञापन


रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के एक छात्रावास की चारदीवारी गिरने से एक मेडिकल छात्र सहित तीन लोग मामूली रूप से घायल हो गए। वहीं झारखंड के रामगढ़ जिले में बुधवार शाम से 161.8 मिमी बारिश हुई, जबकि रांची में इसी अवधि के दौरान 62.4 मिमी बारिश हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया कि रांची में भारी बारिश समुद्र के स्तर पर एक मानसून ट्रफ के कारण हुई। यह अब सौराष्ट्र और इससे सटे उत्तर-पूर्व अरब सागर, अहमदाबाद, रायसेन, रांची, पुरुलिया और दीघा के ऊपर सुचिह्नित निम्न दबाव क्षेत्र के केंद्र से गुजर रहा है।


चूंकि मानसून दक्षिण-पश्चिम वार्ड की ओर बढ़ गया है, इसलिए आने वाले कुछ दिन बारिश की तीव्रता से आंशिक राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि बंगाल की उत्तरी खाड़ी के ऊपर एक और दबाव बनने के कारण शनिवार को बारिश तेज होगी।

मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और रांची जैसे जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed