फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Grand state celebration of 79th Independence Day at Morhabadi Ground, Governor hoisted the flag

Jharkhand: मोरहाबादी मैदान में 79वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य राजकीय समारोह, राज्यपाल ने किया झंडोत्तोलन

Fri, 15 Aug 2025 04:13 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 15 Aug 2025 04:13 PM IST
सार

रांची के मोरहाबादी मैदान में 79वें स्वतंत्रता दिवस पर भव्य राजकीय समारोह आयोजित किया गया। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया और दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन
Grand state celebration of 79th Independence Day at Morhabadi Ground, Governor hoisted the flag
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में 79वें स्वतंत्रता दिवस पर भव्य राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया। समारोह में झारखंड सशस्त्र पुलिस, सीआरपीएफ, आईआरबी, जिला पुलिस और होमगार्ड के जवानों ने शानदार मार्चपास्ट कर देशभक्ति का संदेश दिया।
विज्ञापन


राज्यपाल ने अपने संबोधन में दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका जीवन आदिवासी समाज के उत्थान को समर्पित रहा। उन्होंने बताया कि भारत आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और झारखंड विकास की अपार संभावनाओं से भरा राज्य है।
विज्ञापन


इस अवसर पर उन्होंने नक्सलवाद और अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई, किसानों के लिए पीएम किसान और किसान समृद्धि योजना, सिंचाई व मत्स्य उत्पादन, गरीबों के लिए मुफ्त अनाज और पक्का मकान जैसी योजनाओं का उल्लेख किया। साथ ही शिक्षा और महिलाओं के सशक्तिकरण पर भी जोर दिया। राज्यपाल ने कई पुलिस अधिकारियों और जवानों को वीरता व सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया। इनमें रिसाव कुमार झा, दीपक कुमार पांडेय, अनुराग राज, विजेंद्र कुमार मिश्रा, दिग्विजय सिंह समेत कई अन्य शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि झारखंड को पूर्ण स्वच्छ राज्य बनाने में हर नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 25 में जमशेदपुर को देश का तीसरा सबसे स्वच्छ शहर घोषित किए जाने को गर्व की बात बताया। पूरा समारोह कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच संपन्न हुआ और बड़ी संख्या में लोग देशभक्ति के माहौल का हिस्सा बने। मोरहाबादी मैदान देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed