{"_id":"855f9c76-7045-11e2-9304-d4ae52bc57c2","slug":"government-personnel-will-get-less-salary-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी कर्मियों को इस माह मिलेगा कम वेतन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी कर्मियों को इस माह मिलेगा कम वेतन
जमशेदपुर/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 06 Feb 2013 03:53 PM IST
विज्ञापन
पहली बार प्रोफेशनल टैक्स काटने के चलते पूर्वी सिंहभूमि के सरकारी कर्मचारियों के फरवरी में मिलने वाले जनवरी माह के वेतन में कमी की जायेगी। इसके अंतर्गत जिले के 43 विभागों के 20 हजार से अधिक सरकारी कर्मी आयेंगे।
विज्ञापन
इसके लिये चार अलग-अलग श्रेणियों में 1200 रूपये, 1800 रूपये, 2100 रूपये और 2500 रूपये के टैक्स स्लैब का निर्धारण किया गया है। जमशेदपुर के वाणिज्यकर अपर आयुक्त के हस्ताक्षर से 43 विभागों के 900 ड्रॉइग एंड डिवर्सिंग ऑफिसर को नोटिस जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
साथ ही इसके लिये जिला कोषागार में सार्वजनिक नोटिस भी जारी किया गया है और इसके अक्षरश: पालन के लिये आदेश भी दिया गया है। सरकार ने पेशा कर के नियमों के मुताबिक तय की गयी चार स्लैब की राशि को त्रैमासिक लेने का आदेश दिया था, लेकिन सरकारी कर्मचारी व पदाधिकारी अब तक टैक्स नहीं चुका रहे थे। अब एक साथ या मार्च माह तक राशि कटौती का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
प्रोफेशनल टैक्स की सीमा
3 लाख रुपये शून्य टैक्स
3-5 लाख रुपये 1200 रुपये
5-8 लाख रुपये 1800 रुपये
8-10 लाख रुपये 2100 रुपये
10 लाख रुपये से 2500 रुपये