फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Girl dies of ‘starvation in jharkhand family fails to link ration card to Aadhaar card

भूख से बच्ची ने तोड़ा दम, आधार से लिंक ना होने पर कैंसल हो गया था राशन कार्ड

Mon, 16 Oct 2017 04:01 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Mon, 16 Oct 2017 04:01 PM IST
विज्ञापन
Girl dies of ‘starvation in jharkhand family fails to link ration card to Aadhaar card
प्रतीकात्मक तस्वीर

झारखंड में 11 साल की लड़की संतोषी कुमारी की मौत के बाद हंगामा मचा है। परिवार का दावा है कि उनका राशन कार्ड रद्द हो गया था जिसके चलते लड़की को खाना नहीं मिला और उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


परिवार का साथ दे रहे कुछ संगठनों ने दावा किया है कि उनके पास राशन कार्ड था जिसको वह आधार कार्ड से लिंक नहीं करवा पाए थे। इसके बाद उसे कैंसल कर दिया गया। घटना सिमडेगा जिले के करिमति गांव की है, जहां 28 सितंबर को संतोषी की मौत हुई थी।
विज्ञापन


राशन कार्ड से आधार लिंक न करवाया तो नहीं मिलेगा राशन
विज्ञापन
विज्ञापन


संतोषी की मां ने मीडिया को बताया कि उनको फरवरी से राशन नहीं मिल रहा था और तब से उनका पूरा परिवार बड़ी मुश्किल से गुजर-बसर कर रहा था। स्कूल जाने की वजह से बच्ची को एक वक्त का खाना मिड डे मील से मिलता था। लेकिन सितंबर के अंत में दुर्गापूजा की वजह से स्कूल बंद हो गए और इसी बीच उसकी मौत हो गई। 


इलाके के विकास अधिकारी संजय कुमार ने यह तो माना कि परिवार का राशन कार्ड कैंसल हो गया था, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि संतोषी की मौत भूख से नहीं बल्कि मलेरिया की वजह से हुई थी। 

वहीं बच्ची की मां ने बताया था कि संतोषी के पेट में दर्द और ऐंठन हुई थी जिसके 24 घंटे के अंदर उसकी मौत हो गई थी। फिलहाल मौत की असल वजह का पता नहीं लग सका है लेकिन 'आरोपी' आधार कार्ड को ही बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed