फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ghatshila By-Election: Tough fight between JMM and BJP is certain, political activities intensify

Ghatshila By-Election: झामुमो और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला तय, सियासी हलचल तेज

Sun, 07 Sep 2025 12:55 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sun, 07 Sep 2025 12:55 PM IST
सार

झारखंड की घाटशीला विधानसभा सीट पर उप चुनाव की तैयारियां जोर पकड़ रही हैं। यह सीट पूर्व शिक्षा मंत्री स्व. रामदास सोरेन के निधन के बाद खाली हुई है।

विज्ञापन
Ghatshila By-Election: Tough fight between JMM and BJP is certain, political activities intensify
झामुमो और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड में घाटशीला विधानसभा सीट पर उप चुनाव की तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। यह सीट पूर्व शिक्षा मंत्री स्व. रामदास सोरेन के निधन के बाद खाली हुई है। झामुमो और भाजपा के बीच इस सीट पर कड़ा मुकाबला होने की संभावना है।
विज्ञापन


झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने स्व. रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश सोरेन को अपने उम्मीदवार के रूप में तय कर लिया है। बताया जा रहा है कि चुनाव से पहले उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की भी चर्चाएँ हैं। वहीं भाजपा ने अभी तक अपने उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया है, लेकिन पूर्व सीएम चंपाई सोरेन के पुत्र बाबूलाल सोरेन को टिकट मिलने की चर्चा तेज है।
विज्ञापन


भाजपा नेता और सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने दावा किया है कि घाटशीला सीट पर भाजपा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित है। उनका कहना है कि राज्य में बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार से जनता नाराज है, जिसका असर चुनाव परिणाम पर दिखाई देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jharkhand News: सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच एनकाउंटर, एक नक्सली ढेर

वहीं झामुमो के केन्द्रीय प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कहा कि घाटशीला सीट हमेशा झामुमो का गढ़ रही है और जनता स्व. रामदास सोरेन के परिवार के किसी सदस्य को ही अपना प्रतिनिधि देखना चाहती है। उन्होंने भाजपा की चुनौती को खारिज करते हुए कहा कि झारखंड में अब भाजपा की सियासी पकड़ कमजोर है और जनता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार के विकास कार्यों से संतुष्ट है। इस उप चुनाव में दोनों प्रमुख दलों की रणनीतियों और उम्मीदवारों के चुनावी प्रचार पर सियासी नजरें टिकी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed